22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

Published on

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम परिपत्र के अनुसार, बोर्ड स्तर की नियुक्तियों को छोड़कर अन्य सभी श्रेणी के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में पुनरीक्षण किया गया है।

 

यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रवीण चौधरी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, लोक उद्यम विभाग के निर्देशों के क्रम में 2017 के वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की संशोधित दर अब 54.1% निर्धारित की गई है। इस निर्णय से देश भर में फैली बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों और प्रभागों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के वेतन में सीधा लाभ देखने को मिलेगा।

जारी परिपत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना के दौरान यदि राशि 50 पैसे या उससे अधिक आती है, तो उसे पूर्णांक में एक रुपया माना जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज किया जाएगा। इस आदेश को सक्षम प्राधिकारी का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है और इसे तत्काल प्रभाव से सभी इकाइयों में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...