22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालअस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के...

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

Published on

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से मंगलवार को एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुमशुदा बच्चे की पहचान अंश मैना (6) निवासी बाजपेयी नगर मल्टी, ईदगाह हिल्स के रूप में हुई है, जो किंडरगार्डन का छात्र है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अंश के पिता चौकीदारी करते हैं और मां घरों में काम करती हैं, जो वर्तमान में बीमार होने के कारण उक्त अस्पताल में भर्ती हैं।

मंगलवार को अंश अपनी मां से मिलने अस्पताल आया था और परिसर के आसपास ही खेल रहा था, जहां से वह अचानक लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध: बुधवार को पुलिस की जांच में एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। फुटेज में अंश एक अज्ञात व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जो हुलिये से मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। वह बच्चे को नादरा बस स्टैंड से होकर रेलवे स्टेशन की तरफ ले जाता हुआ नजर आया है।

एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुलिये के आधार पर एक संदेही को हिरासत में ले लिया है, जिससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है; हालांकि मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह बच्चे के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। मासूम की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमें मुस्तैद की गई हैं, जो रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, खंडहरों और संभावित ठिकानों पर लगातार सर्चिंग कर रही हैं।

Latest articles

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this