22.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालभोपाल में 'किराए की कार' बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार,...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

Published on

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 करोड़ रुपए कीमत की 20 लग्जरी कारें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, विदिशा निवासी गौरव कुशवाह की शिकायत पर धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गौरव ने आरोप लगाया था कि मुख्य आरोपी शैलेष जोशी ने उनकी कार किराए पर ली थी और बाद में उसे बिना अनुमति के फर्जी तरीके से बेच दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी शैलेष जोशी को अयोध्या बायपास क्षेत्र से दबोचा, जिसकी निशानदेही पर सीहोर और अन्य ठिकानों से कारें बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

यह गिरोह पहले ट्रेवल्स संचालकों और आम लोगों को ज्यादा किराए का लालच देकर गाड़ियां अपनी कस्टडी में लेता था। इसके बाद खुद को असली मालिक बताकर फर्जी विक्रय अनुबंध (सेल एग्रीमेंट) तैयार कर गाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच देता था। कुछ गाड़ियां तो बिना दस्तावेजों के ही बेच दी गईं। मामले में पुलिस ने शैलेष जोशी सहित वहीद अली, जयेंद्र जोशी उर्फ किट्टू, अरुण नाथ, राजा मीणा और रोहन खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी विश्वजीत गौर सहित कुछ अन्य लोग अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 15 से 20 और गाड़ियां इसी तरह बेचने की बात कबूली है, जिनकी बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this