22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

Published on

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बीएचईएल झांसी के सभागार में एक महत्वपूर्ण परिचर्चा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति उपस्थित रहे। इकाई प्रमुख की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक पीए वैद्या ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया।

व्याख्यान सत्र के दौरान एसएसपी श्री मूर्ति ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों, प्रशासनिक तालमेल और कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके प्रश्नों का मौके पर ही समाधान किया। एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा के लिए सतर्कता और आपसी सहयोग अनिवार्य है। सुरक्षा चर्चा के उपरांत एसएसपी ने बीएचईएल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति का संरक्षण भी हमारी साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में अपर महाप्रबंधक वैद्या ने सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सदर रामवीर सिंह सहित बीएचईएल के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधि और भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु एसएसपी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की सराहना की और भविष्य में प्रशासन व संस्थान के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...