10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगांधी-नेहरू ने बचाया पाकिस्तान, जिन्ना को मानना चाहिए अहसान... पाकिस्तानी प्रोफेसर ने...

गांधी-नेहरू ने बचाया पाकिस्तान, जिन्ना को मानना चाहिए अहसान… पाकिस्तानी प्रोफेसर ने खोली अपने मुल्क की पोल

Published on

लंदन

ब्रिटेन ने लंबी गुलामी के बाद भारत को आजादी तो दी, लेकिन एक सुंदर देश को दो हिस्सों में बांट कर रख दिया। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने अंग्रेजों से मांग की थी, कि मुस्लिमों को उनका अलग देश दिया जाए। अब इस मामले पर पाकिस्तान के एक प्रोफेसर ने कहा है कि महात्मा गांधी ने जान देकर पाकिस्तान को बचाया, नहीं तो यह कभी खड़ा ही न हो पाता। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना को भारत सरकार का शुक्रगुजार होना चाहिए कि वह अपनी जुबान पर कायम रहे।

पाकिस्तानी मूल के स्वीडिश प्रोफेसर इश्तियाक अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में वह इस बात पर चर्चा कर रहे होते है कि अगर भारत से सभी मुस्लिम पाकिस्तान आ जाते तो बेहद मुश्किल हो जाती। वह कहते हैं कि पाकिस्तान जब बना तब यहां कागज तक नहीं था। अगर इतनी बड़ी आबादी पाकिस्तान में आ जाती तो ये देश बनने से पहले ही बर्बाद हो गया होता। जिन्ना नहीं चाहते थे कि भारत से मुस्लिमों का एक पूरा सैलाब आ जाए।

पाकिस्तान को महात्मा गांधी ने बचाया
इश्तियाक अहमद ने कहा, ‘3.5 करोड़ लोग भारत से आ सकते थे। जिस तरह हमने किसी हिंदू सिख को पश्चिमी पाकिस्तान में नहीं रहने दिया अगर उसी तरह वहां से भी मुस्लिमों को भगा दिया जाता तो मुश्किल हो जाती। मान लीजिए अगर बिहार का 50 लाख मुसलमान पूर्वी पाकिस्तान चला जाता जो उस समय बेहद गरीब था और अगर तीन करोड़ लोग यहां आ जाते तो पाकिस्तान गिर जाता। ऐसे में तो पाकिस्तान को महात्मा गांधी ने अपनी जान देकर बचाया है।’

भारत सरकार का अहसान मानें
प्रोफेसर इश्तियाक अहमद ने आगे कहा, ‘जिन्ना को भारत सरकार का अहसान मानना चाहिए कि वह अपनी जुबान पर कायम रहे।’ प्रोफेसर इश्तियाक की किताब, ‘जिन्ना: हिस सक्सेस, फेलियर एंड रोल इन हिस्ट्री’ को लेकर बातचीत से जुड़े एक वीडियो का यह अंश है। इस वीडियो में वह कई बार महात्मा गांधी को याद करते हैं। उन्होंने इस दौरान महात्मा गांधी की तुलना इतिहास के कई महान धार्मिक लोगों से की।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...