15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयबाढ़ के बाद पीने के पानी का संकट? दिल्लीवालों के लिए एक...

बाढ़ के बाद पीने के पानी का संकट? दिल्लीवालों के लिए एक और बुरी खबर, 3 बड़े वॉटर प्लांट बंद

Published on

नई दिल्ली

चारों तरफ पानी ही पानी, लेकिन पीने के लिए एक बूंद भी नहीं… जानेमाने ब्रिटिश कवि सैमुअल टेलर की यह पंक्तियां काफी प्रसिद्ध हैं। दिल्ली का हाल देखकर शायद कुछ लोगों के मन में ये लाइनें उमड़ रही हों। जी हां, दिल्ली के कई इलाके इस समय यमुना में आई बाढ़ में डूब गए हैं। सड़कों पर पानी ही पानी है। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। अब दिल्ली में जल संकट भी पैदा होने वाला है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे। जल संकट से परेशानी कम हो, इसके लिए सीएम केजरीवाल आज सुबह 11 बजे खुद वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर हालात का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1-2 दिन तक लोगों को पानी की दिक्कत हो सकती है।

25 प्रतिशत सप्लाई कम होगी
सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में यमुना का स्तर काफी ऊपर है। इस लेवल पर पानी पहुंचेगा, ऐसा कभी सोचा नहीं था। तीन हमारे वॉटर प्लांट बंद हो गए हैं क्योंकि पानी पंप के अंदर मशीनों में घुस गया है। पानी कम होने पर मशीनों को सुखाया जाएगा। बिजली से चला दिया तो करंट आ सकता है। इसकी वजह से दिल्ली में 25 प्रतिशत पानी की सप्लाई कम हो जाएगी। यह काफी ज्यादा है। दिल्ली में 1-2 दिन पानी की काफी किल्लत रह सकती है।

दरअसल, आज दिल्ली बाढ़ से स्थिति और बिगड़ी है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी आ गया। मेट्रो और बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मेट्रो धीमी चल रही है। श्मशान घाट बंद करने पड़े हैं। अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में स्कूल बंद करने की घोषणा की है। अब दिल्ली में रहने वाले लोगों को पानी की आफत के बीच जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज सुबह से लेकर दोपहर तक काफी पानी बढ़ गया है।

वजीराबाद और चंद्रावल प्लांट बंद होने से ही करीब 40 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं। ये लोग ज्यादातर सेंट्रल और ओल्ड दिल्ली के हैं। समझा जा रहा है कि इन प्लांट्स के बंद होने से इंद्रलोक, शास्त्री नगर, आजाद मार्केट, न्यू रोहतक रोड, बापा नगर, देव नगर, मॉडल बस्ती, झंडेवालान एक्सटेंशन, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, दरियागांज और आसपास के इलाकों में पानी की कमी हो सकती है। कुछ अस्पताल भी प्रभावित हो सकते हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...