20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

Published on

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 8 स्वास्थ्य अधिकारियों और 7 अतिक्रमण अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव अतिक्रमण निरोधक दस्ते में देखा गया है, जहां शैलेंद्र सिंह भदौरिया को नरेला से हटाकर अब गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साथ ही दक्षिण-पश्चिम विधानसभा का प्रभार भी उनके पास ही रहेगा। नगर निगम द्वारा जारी सूची के अनुसार, अतिक्रमण अधिकारी सृष्टि भदौरिया को मध्य विधानसभा से हटाकर हुजूर क्षेत्र में भेजा गया है। वहीं, महेश गौर से जोन-1 और 20 का प्रभार वापस लेकर उन्हें अब केवल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए सीमित किया गया है। बलवीर मलिक को नरेला और नासिर खान को सायंकालीन अतिक्रमण निरोधक अमले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नासिर खान कोर्ट में चालानी कार्रवाई के लिए भी जिम्मेदारी संभालेंगे। मध्य विधानसभा में शुभम गौर को सहायक अतिक्रमण अधिकारी बनाया गया है, जबकि रवींद्र यादव इस क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यों की निगरानी करेंगे।

सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 8 सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत प्रितेश गर्ग को जोन-1, अरविंद चौधरी को जोन-8, जितेंद्र शर्मा को जोन-9, वासुदेव उदेनिया को जोन-10, अमन पाल को जोन-11, रमाकांत यादव को जोन-18, मधुसूदन तिवारी को जोन-19 और विशाल माहेश्वरी को जोन-21 का जिम्मा सौंपा गया है। अधिकारियों की इस अदला-बदली पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इन तबादलों को महज ‘दिखावा’ करार दिया है।

कोलार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि कोलार क्षेत्र में केवल जोन बदले गए हैं, जबकि अधिकारियों के काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि पहले जिनके पास जोन-18 था, उन्हें अब 19 दे दिया गया है और 19 वालों को 18 में भेज दिया गया है। राठौड़ ने दावा किया कि कोलार के कई इलाकों में गंदगी का अंबार लगा है और जनता परेशान है, लेकिन निगम प्रशासन केवल कागजी खानापूर्ति कर रहा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...