24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedमोदी सरकार बेचेगी सस्ते टमाटर, कीमत बाजार से आधी, जानिए कहां मिलेंगे

मोदी सरकार बेचेगी सस्ते टमाटर, कीमत बाजार से आधी, जानिए कहां मिलेंगे

Published on

नई दिल्ली

रसोई से इन दिनों टमाटर गायब नजर आ रहे हैं। वजह है- आसमान छूती कीमतें। कई शहरों में इस समय टमाटर 150 से 200 रुपये किलो में मिल रहा है। टमाटर की इन ऊंची कीमतों से परेशान ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर है। सरकार सस्ती कीमतों पर लोगों को टमाटर उपलब्ध कराएगी। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर में 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू करेगा। ये टमाटर मोबाइल वैन के जरिए बेचे जाएंगे। टॉप सरकारी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यहां मिलेंगे सस्ते टमाटर
अधिकारियों ने बताया कि नोएडा में रजनीगंधा चौक स्थित NCCF ऑफिस में, ग्रेटर नोएडा और अन्य स्थानों पर मोबाइल वैन के जरिये से टमाटर बेचे जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि सहकारी संस्था वीकेंड के दौरान लखनऊ, कानपुर और जयपुर जैसे अन्य शहरों में भी बिक्री शुरू करेगी।

सरकार ने दिये हैं निर्देश
सहकारी समितियों एनसीसीएफ और नेफेड को केंद्र सरकार से टमाटर बेचने के निर्देश मिले हैं। क्योंकि देश के कई हिस्सों में इस प्रमुख सब्जी की खुदरा कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई हैं। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है।

यहां से आएगा सस्ता टमाटर
केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए ताकि दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की कीमतों पर नकेल कसा जा सके। सरकार की तरफ से केंद्र सरकार की एजेंसी नेफेड इन राज्यों से टमाटर का प्रोक्यूरमेंट करेगी। उसे दिल्ली लाकर कुछ डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स पर डिस्ट्रीब्यूट किए जाएंगे।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...