15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयनेपाल के होटल में बिताए 7 दिन... सचिन के लिए सीमा ने...

नेपाल के होटल में बिताए 7 दिन… सचिन के लिए सीमा ने कौन सा झूठ बोला?

Published on

नई दिल्ली,

सीमा और सचिन की कहानी परवान चढ़ चुकी है. भारत से लेकर पाकिस्तान तक बस इसी की चर्चा है. इन दोनों का कहना है कि इन्हें ऑनलाइन गेम पबजी खेलते वक्त प्यार हो गया था. इसके बाद इन्होंने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की. सीमा पाकिस्तान से शारजाह के रास्ते पहले नेपाल आई और फिर भारत में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश किया. वो अपने साथ चार बच्चे भी लेकर आई है. जबकि उसका पहला पति सऊदी अरब में ही है.

बच्चों को छोड़कर अकेली नेपाल आई थी सीमा
सीमा ने आजतक के शम्स ताहिर खान के साथ खास बातचीत की. इसमें उसने कहा कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नेपाल में उसने सचिन से शादी की. वहां 7 दिन तक होटल में रुके थे. साथ ही उसने बताया कि सचिन के लिए उसने परिवार से कौन सा झूठ बोला था. वीडियो में सीमा कहती है, ‘बच्चे अकेले थे, मैंने काठमांडू में रहने के लिए 7 दिन की टिकट कराई थी. इस दौरान बच्चों से भी बात करती थी.’ सीमा ने कहा कि वो सचिन को हटाकर वीडियो कॉल पर सबसे बात करती थी. बहन को बोलकर आई थी कि घूमने जा रही हूं. घर वालों को लगा कि मैं लाहौर में हूं.

सीमा ने आगे बताया कि एक टैक्सी ड्राइवर की मदद से पशुपतिनाथ मंदिर गए थे. फोन तोड़ दिया है, इसलिए उसका नंबर नहीं है. तब शाम के वक्त शादी की. वो मंदिर बहुत बड़ा है.सीमा के पहले पति का भी एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो बोलता है कि सीमा और उसने 2014 में भागकर शादी की थी. इसके बाद दोनों कराची में रहने लगे. उसने कहा कि वो 2019 में कराची आ गया था, और तब से यहीं है. गुलाम ने अपील करते हुए कहा कि वो अपने बच्चे वापस चाहता है. दूसरी तरफ सीमा के ससुर का कहना है कि सीमा 7 लाख रुपये और 7 तोला सोना लेकर भागी है.

12 लाख रुपये में बेचा घर
इससे पहले सीमा की तरफ से कहा गया था कि पाकिस्तान में उसने अपना घर 12 लाख रुपये में बेचा था. इसमें से 6 लाख रुपये उसने ट्रैवल में खर्च कर दिए. सीमा ने कहा कि उसका पति जो पैसा सऊदी अरब से बच्चों के लिए भेजता था, उसी से उसने घर खरीदा था. वो उसका खुद का घर था. उसने कहा कि पहले वो पाकिस्तान से शारजाह गई थी और फिर इसके बाद नेपाल आई. यहां काठमांडू से उसने भारत में प्रवेश किया. इस दौरान सचिन पूरी मदद कर रहा था. यहां भारत में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने उसे और सचिन को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में दोनों को जमानत दे दी गई.

बच्चों के नाम भी बदल लिए
सीमा ने कहा कि अब वो हिंदू धर्म का ही पालन करेगी. उसने अपने बच्चों के नाम भी बदल लिए हैं. साथ ही साड़ी पहन रही है. उसने मांग में सिंदूर भी लगाया. सीमा ने सचिन के साथ तमाम रील बनाए हैं, जो उसने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. एक वीडियो उसने शुक्रवार सुबह भी शेयर किया. इसमें उसने खुद को जासूस बताए जाने और एजाज नामक शख्स के साथ नाम जुड़ने पर नाराजगी जताई है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...