12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालबिजी हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और पद ले उड़े नरेंद्र सिंह तोमर, ये...

बिजी हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और पद ले उड़े नरेंद्र सिंह तोमर, ये माजरा क्या है!

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया दौरों के बाद पार्टी ने राज्य में दो बड़े फैसले लिए हैं। पहले केंद्रीय मंत्रियों भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को प्रदेश प्रभारी बनाया। इसके बाद शनिवार सुबह को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त करने का ऐलान किया। उनकी नियुक्ति के बाद से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।

बीते मंगलवार को अमित शाह की भोपाल में पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद ही लगने लगा था कि पार्टी चुनाव के लिए जल्द ही अपनी टीम का गठन करेगी। ताज्जुब यह है कि इन बैठकों के बाद सबसे ज्यादा व्यस्त केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिखे थे। मीटिंग से ठीक पहले सिंधिया ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी। मीटिंग के बाद अमित शाह उन्हें अपने साथ लेकर दिल्ली गए थे। अगले ही दिन सिंधिया फिर लौटकर भोपाल आए। फिर अपने लोकसभा क्षेत्र शिवपुरी में व्यस्त हो गए। सिंधिया के अचानक एक्टिव होने से यह अंदाजा लग रहा था कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मदारी दी जा सकती है, लेकिन चुनाव प्रबंध समिति का संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर को बना दिया गया।

तोमर की नियुक्ति को सिंधिया के लिए झटका भी माना जा रहा है। इसके दो कारण हैं। पहला तो तोमर को सिंधिया का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। दूसरा यह भी कि सिंधिया की तरह तोमर भी ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं। पार्टी अपनी टीम में इस क्षेत्र से और कितने नेताओं को जगह देगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि तमाम सर्वे में ग्वालियर-चंबल में बीजेपी की हालत कमजोर बताई जा रही है।

सिंधिया के लिए सबसे बड़ी समस्या है कि अहम मौकों पर पार्टी के पुराने नेता उनके खिलाफ अक्सर गोलबंद हो जाते हैं। स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान यह देखने को मिला था। पहले ही आशंका जताई जा रही है कि सिंधिया-समर्थक विधायक और मंत्रियों के टिकट कट सकते हैं। यह भी स्पष्ट है कि चुनाव के दौरान तोमर की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। ऐसे में सिंधिया के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...