12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेल'वो अजनबी कौन था...' बृजभूषण सिंह के खिलाफ पुलिस चार्जशीट से पता...

‘वो अजनबी कौन था…’ बृजभूषण सिंह के खिलाफ पुलिस चार्जशीट से पता चली नई बात

Published on

नई दिल्ली

छह महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बारे में नया खुलासा हुआ है। जी हां, बृजभूषण के करीबियों ने कथित तौर पर कई मौकों पर शिकायत करने वाली महिलाओं को धमकाने की कोशिश की थी। एक लिखित शिकायत के मुताबिक जब भी महिलाएं सरकार की ओर से गठित समिति के सामने बयान देने के लिए जाती थीं, तो उन्हें डराने की कोशिश की जाती थी। सिंह के खिलाफ प्रोटेस्ट को लीड करने वाली एक शिकायतकर्ता ने कमेटी को जो ईमेल भेजा था, उसे भी दिल्ली पुलिस की 1600 पन्नों की चार्जशीट में शामिल किया गया है।

उस ईमेल में क्या है
इसमें आरोप लगाया गया है कि सिंह के करीबियों ने ‘पीड़ित’ पहलवानों से संपर्क साधा था और अपने बयान वापस लेने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की थी। 13 फरवरी 2023 को भेजे एक ईमेल में शिकायतकर्ता ने लिखा है, ‘मैं गोपनीयता भंग किए जाने पर अपनी गंभीर चिंता जताते हुए यह लिख रही हूं, जो 9 फरवरी 2023 को जेएलएन स्टेडियम में हुआ। जैसा कि आप जानते हैं कि हमें उस जगह यह कहकर बुलाया गया था कि गोपनीयता और प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। हालांकि हम यह देखकर हैरान रह गए कि बृजभूषण के करीबियों जय प्रकाश, महावीर बिश्नोई और दिलीप पूरे दिन कॉन्फ्रेंस रूम के आसपास घूम रहे थे। जबकि उसी समय बयान दर्ज किए जा रहे थे… इससे माहौल पूरी तरह से असहज और अप्रामाणिक हो गया।’

शिकायत में कहा गया है, ‘हमें देखा कि उन्होंने पीड़ित पहलवानों से संपर्क किया और दबाव बनाने की कोशिश की जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जब बयान दर्ज किए जा रहे थे तो वे वहां क्यों घूम रहे थे? कानून के तहत उन्हें वहां नहीं होना चाहिए थे। यह हमारी निजता का उल्लंघन है। अगर हममें से किसी के साथ कुछ भी गड़बड़ होता है तो कौन जिम्मेदार होगा?’

आगे यह भी कहा गया है कि हमने यह भी देखा कि वहां कोई और था, जब बयान दर्ज किया जा रहा था। लेकिन उसके बारे में हमें नहीं बताया गया, जो कानून के खिलाफ है। उस समय तो समिति के केवल 6 सदस्यों को ही होना चाहिए था।’ ईमेल में इस मामले पर फौरन सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था।

Latest articles

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

पंजाब में निवेश के लिए सीएम भगवंत मान का नीदरलैंड दौरा, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से करेंगे सीधी वार्ता

पंजाब। पंजाब की अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत...

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...