नई दिल्ली,
दिल्ली के बाराखंभा रोड पर DCM बिल्डिंग के 9वें फ्लोर पर शनिवार शाम को भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंची हैं, जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि 9वें फ्लोर में कई दफ्तर मौजूद हैं, जिनमें ये आग लगी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाम को 6 बजकर 21 मिनट पर बाराखंबा रोड स्थित डीसीएम बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली. बताया गया कि 9वीं मंजिल पर आग लगी है. गनीमत यह रही कि बाहर तेज बारिश के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।सूचना मिलने पर कुल 10 फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीषण आग की लपटें नजर आ रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे आग ने पूरे फ्लोर को अपने आगोश में ले लिया. बता दें कि दिल्ली में एक तरफ यमुना का पानी कई इलाकों में भरा हुआ है तो वहीं शाम को हुई बारिश ने भी राजधानी की मुसीबत बढ़ाई हुई है. ऐसे में इमारत में लगी भीषण आग भी अब प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है.
