8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली बाढ़ 2023: लोगों और जानवरों के रेस्क्यू में जुटी है NDRF,...

दिल्ली बाढ़ 2023: लोगों और जानवरों के रेस्क्यू में जुटी है NDRF, अब तक हजारों को बचाया

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में इन दिनों यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण पानी भर गया है. एनडीआरएफ सहित अन्य बल लोगों और जानवरों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है. सामने आया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ) ने पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली और नोएडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों से गाय, कुत्ते, बकरी, खरगोश सहित एक करोड़ रुपए की कीमत वाले बैल को रेस्क्यू किया है. अभी तक टीम ने 900 से अधिक जानवरों का रेस्क्यू किया है.

1 करोड़ की कीमत वाले बैल ‘प्रीतम’ का रेस्क्यू
फेडरल कॉन्टिजेंसी फोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि बचावकर्मियों ने नोएडा के सेक्टर-135 में गायों, बछड़ों, बकरियों, कुत्तों, खरगोशों कुल 221 पशुओं को बाढ़ से बचाया. प्रीतम नाम के बैल का भी रेस्क्यू किया गया है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है. बता दें कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ अन्य टीमों के अलावा दिल्ली में 16 टीमें तैनात की हैं.

लोगों और जानवरों का रेस्क्यू
एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने कहा कि बचावकर्मियों ने दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1,530 लोगों को बचाया है. 6,345 लोगों का रेस्क्यू किया है, 912 पशुओं को भी रेस्क्यू किया गया है. बताया गया है कि यह आंकड़ा दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों में किए गए एनडीआरएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन का है.

जानवरों और लोगोंं का किया जा रहा इलाज: NDRF
एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने आगे कहा कि शुक्रवार को बल ने 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद दिल्ली के उस्मानपुर इलाके से गाय और भैंस समेत 30 जानवरों को बचाया. एनडीआरएफ ने पशु चिकित्सकों के अपने कैडर के माध्यम से इन संकटग्रस्त जानवरों को जरूरी मेडीकल ट्रिटमेट भी दिया है. साथ ही 500 लोगों का भी इलाज किया गया है.

एनडीआरएफ की कुल 65 टीमें तैनात
प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा मानसून के दौरान बारिश और बाढ़ की आपदाओं से निपटने के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में एनडीआरएफ की कुल 65 टीमें तैनात की गई हैं. उन्होंने बताया कि बल ने 2,286 से अधिक लोगों को बचाया और 17,492 लोगों को निकाला. प्रभावित क्षेत्रों से 1,407 पशुओं को भी बचाया गया है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...