2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यपहाड़ों पर बारिश से नहीं राहत, लैंडस्लाइड के बाद बदरीनाथ हाईवे बंद,...

पहाड़ों पर बारिश से नहीं राहत, लैंडस्लाइड के बाद बदरीनाथ हाईवे बंद, हिमाचल-उत्तराखंड के इन जिलों में अलर्ट

Published on

देहरादून,

पहाड़ों पर मॉनसून आफत बनकर बरस रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, कई सड़कें बंद हैं. उत्तराखंड के चमोली जिले के लगभग सभी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. इस कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है.

चमोली में देर रात हुई मूसलाधार बारिश की वजह से बदरीनाथ नेशनल हाईवे सात से ज्यादा जगहों पर बंद है. कर्णप्रयाग, छिनका, पीपलकोटी, टंगड़ी पागल नाला, बेला कूची, गोविंदघाट, खचड़ा नाला और कंचनगंगा में इस समय बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है. वहीं, बेला कोच्चि में पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण एक वाहन पूरी तरह से मलबे की चपेट में आ गया.

इसके अलावा बागेश्वर में देर रात हुई भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड से NH 109 पर मलबा आने से रास्ता बंद हो गया, जिससे यातायात प्रभावित है. इस बीच मौसम विभाग ने अभी बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना व्यक्त की है. IMD ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार में आज, 16 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

इसके इलावा 17 में से 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, जिसमें चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार शामिल हैं. मॉनसून की बारिश से राज्य के निचले इलाके ज्यादा प्रभावित हैं. नैनीताल प्रशासन ने रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नैनीताल-अल्मोड़ा हाईवे पर यातायात की आवाजाही पर रोक लगा दी है. बीते दिन हुई भारी बारिश के कारण टिहरी, भिलंगना, बालगंगा, नैलचा नदियां उफान पर हैं.

हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में भी अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आपदा से जनजीवन अभी सामान्य भी नहीं हुआ था कि मौसम विभाग ने फिर 18 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. राज्य सरकार ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है. IMD के मुताबिक, राज्य के बिलासपुर, सोलन, उना, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू में गरज के साथ भारी से बहुत बारिश होने की संभावना है.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...