2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'टूटे दल जुड़ सकते हैं टूटे दिल नहीं', चाचा का इमोशनल कार्ड...

‘टूटे दल जुड़ सकते हैं टूटे दिल नहीं’, चाचा का इमोशनल कार्ड तो अचानक दिल्ली क्यों गए चिराग

Published on

पटना

चिराग पासवान आज अचानक सुबह-सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके अचानक दिल्ली पहुंचने पर यह माना जा रहा है कि वह हाजीपुर सीट को लेकर कंप्रोमाइज के मूड में जरा भी नहीं हैं। दरअसल, चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच हाजीपुर विधानसभा सीट को लेकर खींचतान जारी है। इस घमासान में अपना पलड़ा भारी रखने के लिए चिराग पासवान दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। चिराग पासवान के चाचा यानी पशुपति पारस अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हाजीपुर सीट पर पारस खुद सांसद हैं। यह सीट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की परंपरागत सीट रही है। ऐसे में चाचा-भतीजा दोनों ही इस सीट पर दावेदारी से पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे।

हाजीपुर सीट को लेकर घमासान
पिछली बार पशुपति पारस हाजीपुर की सीट से चुनाव के मैदान में उतरे थे जहां उन्होंने जीत दर्ज की थी। अब चिराग पासवान हाजीपुर की सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं। चिराग ने हाजीपुर में एक सभा के दौरान यहां की जनता को यह वादा कर दिया कि वो हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। अब इस वादे को पूरा करने के लिए चिराग पासवान एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। बीजेपी के साथ एनडीए में शामिल होने की उनकी पहली शर्त यही है कि उन्हें उनके पिता रामविलास पासवान की यह सीट दी जाए। चिराग पासवान का कहना है यह उनके पिता की सीट है। जिस पर उनका एकाधिकार है।

चिराग ने खेला इमोशनल कार्ड
चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट को लेकर बीजेपी के सामने शर्त रख दी है, साथ ही इमोशनल कार्ड भी खेला है। उनका कहना है कि क्योंकि ये सीट उनके पिता की है और एक बेटा होने के नाते यहां की जनता सीधे तौर पर अब उन पर भरोसा करती है। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए हाजीपुर की जनता से वादा किया कि वह किसी भी हाल में इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे। चाहे गठबंधन हो या ना हो। माना जा रहा है चिराग पासवान की इस मांग पर एनडीए गठबंधन में शामिल होने का रास्ता मुश्किल हो सकता है। फिलहाल चाचा और भतीजे के बीच इस सीट को लेकर खींचतान जारी है।

पशुपति पारस ने भी चला सियासी दांव
एक तरफ जहां चिराग पासवान ने हाजीपुर की जनता के साथ खड़े होकर इमोशनल कार्ड खेलने की कोशिश की है। वहीं चाचा पशुपति पारस भी इस सीट पर अपना दावा कमजोर पड़ने नहीं दे रहे। पशुपति पारस के एक बयान के बाद चिराग पासवान अचानक इस सीट को बचाने दिल्ली रवाना हो गए। एक दिन पहले ही चाचा पारस ने कहा कि ‘टूटे दल दोबारा एक हो सकते हैं लेकिन टूटे दिल जुड़ नहीं सकते हैं।’ चाचा पशुपति पारस के इस इमोशनल कार्ड के बाद चिराग पासवान रविवार सुबह-सुबह अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए। माना जा रहा कि वह दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर 18 तारीख को होने वाली एनडीए की बैठक से पहले ही मोर्चाबंदी की तैयारी में हैं।

क्या है हाजीपुर की स्थिति
हाजीपुर की स्थिति पर नजर डालें तो चिराग पासवान लोकप्रिय नेता के रूप में यहां पहचान बना चुके हैं। उन्हें यहां की जनता का प्रेम लगातार मिल रहा है। चिराग युवा और डायनामिक नेता हैं। व्यक्तित्व के हिसाब से भी पासवान समुदाय चिराग को स्टाइल आइकन मानता है। बिहार में पासवान समुदाय भले ही पिछड़ी जाति में आता हो लेकिन यह अगड़ी जातियों की तरह ही काफी अग्रेसिव है। वही एकतरफा वोट करने में भी यह समुदाय बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। एनबीटी के अपने सर्वे के अनुसार, हाजीपुर की जनता पशुपति पारस के बजाय चिराग पासवान से खुद को ज्यादा कनेक्ट करती है। चिराग पासवान के साथ केवल जातीय समीकरण नहीं बल्कि अन्य कई वजह है। जिसके आधार पर चाचा पशुपति पारस की बजाय चिराग पासवान की स्वीकार्यता यहां ज्यादा है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...