2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यमुंबई के मार्वे बीच पर नहाने गए 5 लड़के डूबे, 2 को...

मुंबई के मार्वे बीच पर नहाने गए 5 लड़के डूबे, 2 को रेस्क्यू किया, 3 मिसिंग

Published on

मुंबई,

मॉनसून के सीजन में मुंबई के बीच से लगातार लोगों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं. हाल ही में एक बांद्रा बीच पर एक पति-पत्नी बह गए थे, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति को बचा लिया गया. वहीं, अब मुंबई के मार्वे बीच पर 5 लड़कों के डूबने की घटना सामने आई है. इनमें से 2 को रेस्क्यू कर लिया गया है. जबकि, 3 लड़कों की तलाश अब भी जारी है.

डूबने वाले लड़कों के नाम कृष्णा जीतेंद्र हरिजन (16) और अंकुश भरत शिवारे (13) हैं. जबकि, मिसिंग लड़कों में शुभम राजकुमार जायसवाल (12), निखिल साजिद कायमकुर (13), अजय जीतेंद्र हरिजन (12) शामिल हैं. डूबने वाले लड़के अरब सागर के मलाड मार्वे बीच पर नहाने गए थे. लड़कों को ढूंढने के लिए आधा किलोमीटर अंदर तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सभी की उम्र 12 से 16 साल के बीच है.

हाल ही में मुंबई के बांद्रा बीच का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें, एक कपल पत्थर पर बैठा समुद्र की लहरों के मजे ले रहा है और उनकी छोटी बच्ची इसका वीडियो बना रही है. बच्ची की आवाज वीडियो में साफ सुनी जा सकती है. समुद्र की लहरें ऊपर उठ रही हैं और पति पत्नी ने एक दूसरे तो पकड़ा हुआ है. इसके बाद एक तेज लहर आती है और महिला को अपने साथ बहा कर ले जाती है. बच्ची और पिता स्तब्ध होकर देखते रह जाते हैं. वीडियो में ‘मम्मी-मम्मी…’ चीखती बच्ची की कांपती और घबराई आवाज साफ सुनाई दे रही है. महिला की पहचान 32 साल की ज्योति सोनार के रूप में हुई है.

‘बैलेंस बिगड़ा और हम दोनों गिर गए’
महिला के पति मुंबई के रबाले के गौतम नगर निवासी मुकेश एक निजी फर्म में तकनीशियन के रूप में काम करते हैं. उन्होंने बताया था, ‘मैंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की. जब चौथी लहर ने हमें पीछे से मारा तो मेरा बैलेंस बिगड़ गया और हम दोनों फिसल गये. जब मैंने अपनी पत्नी की साड़ी पकड़ी तो एक शख्स ने मेरा पैर पकड़ लिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. उन्होंने आगे बताया, ‘हालांकि मेरी पकड़ मजबूत थी, फिर भी वह अपनी साड़ी से फिसल गई और मेरी आंखों के सामने समुद्र में खींच ली गई. मेरे बच्चे वहीं थे. वे मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका. मैं नहीं जानता कि वे इस इस घटना से कैसे उबरेंगे.’

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...