2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'शिंदे से कहा गया- अजित पवार को वित्त मंत्रालय दो नहीं तो...

‘शिंदे से कहा गया- अजित पवार को वित्त मंत्रालय दो नहीं तो CM पद देना होगा’

Published on

नई दिल्ली

NCP ने हाल ही में दावा किया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे ने अजित पवार को वित्त मंत्रालय पाने से रोकने के लिए सभी प्रयास किए थे। जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने भी दावा किया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शिंदे से साफ कहा कि या तो वित्त मंत्रालय या फिर मुख्यमंत्री पद पवार को दिया जाना चाहिए। हालांकि, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि सरकार के भीतर सब कुछ ठीक है और लोगों को ऐसी अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत और मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा एकनाथ शिंदे को एक प्रस्ताव दिया गया था कि आप अजित पवार को वित्त मंत्रालय नहीं देना चाहते हैं, तो उन्हें मुख्यमंत्री पद सौंप दें।

शिंदे सेना नहीं चाहती थी अजित पवार को मिले वित्त मंत्रालय
संजय राउत ने कहा कि इस प्रस्ताव ने शिंदे को परेशान कर दिया, जो खाली हाथ महाराष्ट्र लौट आए। उन्होंने कहा, “शिंदे सेना ने अजित पवार को वित्त मंत्रालय मिलने से रोकने की सभी कोशिश की। शिंदे सेना के विधायकों ने मुख्यमंत्री पर दबाव डाला और कहा कि वह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समझाएं कि वित्त मंत्रालय अजित पवार को न दिया जाए।”

शिवसेना सांसद ने कहा कि यह सच है कि अजित पवार को उनका मनचाहा पोर्टफोलियो मिलने से रोकने की आखिरी मिनट तक कोशिशें की गईं। मुख्यमंत्री को असफल मिशन से लौटना पड़ा। मुझे लगता है कि बीजेपी और शिंदे सेना से हाथ मिलाने से पहले अजित पवार ने ये शर्त रखी होगी और इसीलिए वो आसानी से मिल गए।

सरकार में सब ठीक है- अजित पवार
संजय राउत ने कहा कि उनके पास पुख्ता जानकारी है कि शिंदे को या तो प्रस्ताव स्वीकार करने या सरकार से बाहर जाने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि मेरे सूत्र मजबूत हैं, भाजपा शीर्ष नेतृत्व उनकी बात सुनने के मूड में नहीं था। मुख्यमंत्री को साफ़ कह दिया गया कि या तो सरकार से बाहर हो जायें या चुपचाप प्रस्ताव स्वीकार कर लें। उनके पास अजित पवार को वित्त मंत्रालय देने के प्रस्ताव को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

इस बीच, शनिवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि लोगों को ऐसी अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार में सब ठीक है और हम सबको साथ लेकर चलेंगे, किसी को भी ऐसी अफवाहों पर यकीन नहीं करना चाहिए।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...