28 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedटमाटर के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, चुकानी होगी कम कीमत, NCCF...

टमाटर के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, चुकानी होगी कम कीमत, NCCF ने लिया फैसला

Published on

नई दिल्ली

टमाटर की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के बीच राहत की खबर है। एनसीसीएफ और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) ने टमाटर की खुदरा कीमतों में कटौती की घोषणा की है। NCCF और NAFED अब टमाटर को 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचेंगे, यह पहले की कीमत 90 रुपये से 10 रुपये कम है। उपभोक्ता मामलों (Consumer Affairs) के सचिव रोहित कुमार सिंह ने एक बयान में कहा, ”देश भर आज 16 जुलाई टमाटर 80 रुपये किलोग्राम पर बेचने का निर्णय लिया गया है।”

कहां-कहां बिकेगा?
NAFED और NCCF दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में नए दाम पर बिक्री आज से शुरू हो गई है। कल से और भी कई जगहों पर टमाटर की नई कीमतों के तहत बिक्री होगी। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हमेशा तैयार है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से टमाटर खरीद कर एनसीसीएफ सीधे उपभोक्ताओं को 90 प्रति किलो की दर से टमाटर बेच रही थी और अब उसकी कीमत 10 रुपये घटाकर 80 प्रति किलो कर दी गई है।

NAFED और NCCF केंद्र की ओर से मोबाइल वैन के जरिए टमाटर बेच रहे हैं। नोएडा के अलग-अलग हिस्सों के अलावा, लखनऊ, पटना और मुजफ्फरपुर में रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री आज से शुरू हुई।

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कीमतों में गिरावट और केंद्र सरकार की इस पहल से ऐसा लगता है कि इसका असर हुआ है क्योंकि आज आजादपुर मंडी (थोक) की कीमत में भारी गिरावट आई और खुदरा कीमत में मामूली गिरावट आई। विभाग ने पीटीआई के हवाले से कहा,”हमने आज लखनऊ में बिक्री शुरू की और 7,000 किलोग्राम की बिक्री हुई है। कल, हम दिल्ली और लखनऊ में जारी रखते हुए कानपुर के खुदरा बाजार में भी बिक्री करेंगे।रविवार (16 जुलाई) से एनसीसीएफ ने राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 100 केंद्रीय भंडार आउटलेट की योजना बनाई है और दिल्ली-एनसीआर में अपने 400 सफल रिटेल आउटलेट के जरिए टमाटर बेचने के लिए मदर डेयरी से बातचीत कर रही है।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...