2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यNCP में क्‍या हो रहा? अजित पवार गुट के नेताओं ने की...

NCP में क्‍या हो रहा? अजित पवार गुट के नेताओं ने की शरद पवार से मुलाकात, मांगा आशीर्वाद

Published on

मुंबई

महाराष्‍ट्र में राजनीत‍िक सरगर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एनसीपी में हुए भारी उलटफेर के बीच रव‍िवार दोपहर अजित पवार का गुट शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचा है। एनसीपी के नेता हसन मुश्रीफ और दिलीप वाल्से पाटिल शरद पवार से मिलने के लिए मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे है। इस दौरान एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड भी वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे हैं। NCP शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने इस मुलाकात पर कहा क‍ि मुझे सुप्रिया सुले का फोन आया और उन्होंने मुझसे जल्द वाई.बी. चव्हाण केंद्र पहुंचने को कहा। मुझे नहीं पता कि अजित पवार और अन्य विधायक यहां क्यों आए हैं?

वाई बी चव्हाण सेंटर में शरद पवार से मुलाकात लौटे अज‍ित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा क‍ि शरद पवार हमारे भगवान हैं। हमारे मन में अब भी शरद पवार के लिए सम्मान है। यहां आकर हमने उनका आशीर्वाद ल‍िया है। प्रफुल्ल पटेल ने कहा क‍ि शरद पवार ने हमारी बात सुनी। पार्टी कैसे एकजुट रहेगी, इस बारे में पवार को सोचना चाहिए।

कुछ द‍िन पहले अज‍ित पवार ने की NCP से बगावत
दरअसल कुछ दिन पहले एनसीपी नेता अजित पवार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी थी और सरकार में शामिल होने का फैसला किया था। अजित पवार ने एनसीपी पार्टी के खिलाफ भी दावा किया है। इस बीच अजित पवार के साथ एकनाथ श‍िंदे मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले कई मंत्री यहां चव्हाण केंद्र में पहुंचे हैं। इनमें अजित पवार के साथ शपथ लेने वाले मंत्री छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ और अजित पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी शामिल हैं।

सुलह की कोश‍िश पर चर्चा
एक द‍िन पहले अजित पवार जैसे ही शरद पवार से मिलने पहुंचे तो राजनीत‍ि गल‍ियारे में चर्चा शुरू हो गई थी। वहीं आज की मुलाकात ने कई सवाल खड़े कर द‍िए हैं। दरअसल राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या एनसीपी में दोनों गुटों के बीच एक बार फिर सुलह की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

व‍िपक्ष की ताकत हुई कम
इस बीच, एनसीपी में बंटवारे के बाद लगभग 40 विपक्षी विधायक सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए हैं। सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भागीदारी के कारण विपक्ष की ताकत कम हो गई है। यह हालात तब है जब राज्य में सांप्रदायिक दंगे, किसानों पर दोहरी बुआई का संकट, मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के कई अवसर थे।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...