5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीति‘मेरे पास घर नहीं, सरकार ने छीन लिया है’, किसानों के बीच...

‘मेरे पास घर नहीं, सरकार ने छीन लिया है’, किसानों के बीच राहुल गांधी ने बयां किया दर्द

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद से काफी अलग दिखाई दे रहे हैं। बात चाहे कर्नाटक चुनाव के दौरान एक डिलीवरी मैन की बाइक पर पीछे बैठकर सवारी करने से जुड़ी हो या मई में ट्रक ड्राइवरों के साथ उनके मन की बात सुनने के लिए अंबाला जाने की हो, राहुल गांधी को पिछले कुछ वक्त में इस ही तरह लोगों के बीच जाते देखा गया है।

पिछले महीने वह दिल्ली में एक बाइक रिपेयरिंग की वर्कशॉप पहुंचे थे और आज राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में किसानों और उनके परिवारों के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो साझा किया है, जहां राहुल गांधी ने खेतों में हल चलाया था और बाद में किसानों के साथ रोटी भी खाई थी।

वीडियो में क्या है?
राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल किसानों से बात करते हुए, जमीन जोतते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘धान की रोपाई, मंजी पर रोटी-किसान हैं भारत की ताकत। सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं।’’

राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, ‘‘उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया और दिल खोल कर कई बातें हुईं। गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया और घर की बनी रोटियां खिलाईं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान- अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। जरूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ डट जाते हैं, तो साथ में एमएसपी और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुने, उनकी बात समझें, तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं।’’ वीडियो में राहुल गांधी को यह बताते हुए भी देखा जाता है कि सरकार ने उनका घर छीन लिया है।

‘मेरा घर सरकार ने छीन लिया है’
वीडियो में मौजूद महिलाएं जब राहुल गांधी से पूछती है कि आप हमारे बारे में पूछ रहे हैं, हमें अपने बारे में बताएं, इसके जवाब में राहुल गांधी कहते हैं,’मैं दिल्ली से हूं, मेरे पास घर नहीं है, सरकार ने ले लिया है।’

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...