2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यहे भगवान! अब किक्रेट खेल रहे 20 साल के युवक की हार्ट...

हे भगवान! अब किक्रेट खेल रहे 20 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, यहां की घटना

Published on

अरावली,

दिल के दौरे की बढ़ती घटनाओं के बीच कम उम्र में युवाओं की मौत के भी मामले सामने आ रहे हैं, जो कि चौंकाने वाले हैं. युवाओं को कभी खेलते समय तो कभी बैठे-बैठे दिल का दौरा पड़ रहा है. ऐसा ही एक मामला गुजरात के अरावली से आया है. यहां एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार, अरावली में मोडासा के दीप क्षेत्र में गोवर्धन सोसाइटी के तीर्थ अपार्टमेंट के एक परिवार रहता था. परिवार में 20 साल का पर्व सोनी क्रिकेट खेलते समय दिल का दौरा पड़ने के बाद गिर गया और उसकी मौत हो गई. वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. उसकी मौत से परिवार टूट गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो दिन पहले सुरेंद्र नगर के पाटडी में शहर बीजेपी उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका के पूर्व नगरसेवक राजूभाई ठाकोर का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. राजूभाई ठाकोर दोस्तों से बात करने के बाद देर रात घर पहुंचे थे. इसके बाद उनके हाथ में दर्द होने लगा.

इसलिए वो बाइक से सरकारी अस्पताल दवा लेने गए. तभी दिल का दौरा पड़ने से वो अस्पताल के बाहर गिर पड़े और मौत हो गई. इसी तरह राजकोट में भी 50 साल की एक महिला की बेटे की शादी के दिन दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी.

तेलंगाना के नांदेड़ में डांस करते-करते एक युवक की अचानक मौत हो गई थी. यह घटना 25 फरवरी की थी. लड़के की उम्र महज 19 साल थी. तेलंगाना में एक हफ्ते में हार्ट अटैक से मौत की यह चौथी घटना थी. इससे पहले 22 फरवरी को हैदराबाद के एक जिम में वर्कआउट के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

हैदराबाद में 20 फरवरी को एक शादी समारोह में दूल्हे को हल्दी लगा रहा एक व्यक्ति अचानक गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. तेलंगाना में पिछले शुक्रवार को एक शख्स चलते-चलते अचानक गिर गया. गनीमत रही कि ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने CPR (Cardiopulmonary Resuscitation/कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उसकी जान बचा ली. लेकिन बाकी तीन मामलों में तीन लोगों की जान चली गई.

वहीं, इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान GST कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. ये मैच जीएसटी कर्मचारी और जिला पंचायत के कर्मचारियों के बीच हो रहा था. बॉलिंग करते वक्त GST कर्मचारी की तबियत बिगड़ी और वो जमीन पर गिर गया. रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में एक महीने में सात लोगों की हार्ट अटैक से जान गई है.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...