12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलबाल-बाल बचे लियोनेल मेसी, सड़क हादसे का हो सकते थे शिकार, लालबत्ती...

बाल-बाल बचे लियोनेल मेसी, सड़क हादसे का हो सकते थे शिकार, लालबत्ती पार करना पड़ जाता भारी

Published on

नई दिल्ली

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इन दिनों पीएसजी छोड़कर मेजर लीग में मियामी के साथ जुड़ने को लेकर सुर्खियों में हैं। मेसी ने साल 2021 में पीएसजी के साथ करार दिया था। पीएसजी छोड़ने के बाद मेसी मियामी पहुंचे। मियामी पहुंचते ही मेसी एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल मियामी में मेसी की कार दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची।

मियामी में मेसी अपने परिवार के साथ ऑडी क्यू8 से सफर कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है जिसमें मेसी की कार रेड लाइट को जंप कर अपने दाएं तरफ की लेन में पहुंच जाती है। इस दौरान कुछ प्रशंसक उनका ये वीडियो बना लेते हैं। रेड लाइट जंप करने के मेसी का यह वीडियो क्लब बार्सिलोना नाम के एक वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किया गया है।

हालांकि इस दौरान फ्लोरिडा की स्टेट पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट रही थी जिसके कारण हादसा होते-होते टल गया। अगर उस दौरान सड़क पर किसी तरह की चूक हो जाती तो मेसी के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकता था।

कार के शौकीन हैं मेसी
दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर में से एक लियोनेल मेसी कार के बहुत बड़े शौकीन हैं। उनके गैराज में एक से एक महंगी और लग्जरी कारों का बेड़ा है। मेसी अक्सर अपने इस शौक को पूरा करने के लिए सड़कों पर कार चलाते हुए देखे गए हैं। मियामी में मेसी जिस ऑडी क्यू8 में सफर कर रहे थे उस कार की कीमत 1.25 करोड़ से भी अधिक है। मेसी ऐसी कितनी ही महंगी कारों के मालिक हैं।

अर्जेंटीना के लिए पिछले साल जीते विश्व कप
लियोनेल मेसी की नेशनल टीम अर्जेंटीना है। कतर में खेले गए फीफा विश्व कप में मेसी टीम अर्जेंटीना चैंपियन बनी थी। विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया था। 2022 से पहले अर्जेंटीना ने साल 1986 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

Latest articles

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

पंजाब में निवेश के लिए सीएम भगवंत मान का नीदरलैंड दौरा, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से करेंगे सीधी वार्ता

पंजाब। पंजाब की अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत...

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...