5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यकौन हैं बंगाल के 'महाराज', जिनसे राज्यसभा के लिए उम्मीद लगाए बैठी...

कौन हैं बंगाल के ‘महाराज’, जिनसे राज्यसभा के लिए उम्मीद लगाए बैठी है भाजपा

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने अनंत महाराज को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। अगर वह निर्वाचित होते हैं तो राज्य विधानसभा से चुने जाने वाले पहले बीजेपी राज्यसभा सांसद होंगे। 1952 में आचार्य देब प्रसाद घोष जनसंघ की ओर से बंगाल से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। अनंत महाराज ग्रेटर कूच बिहार पीपल्स असोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। वैसे उनका नाम अनंत राय है, लेकिन वह खुद को ग्रेटर कूच बिहार का महाराज बताते हैं, इसलिए उन्हें अनंत महाराज कहा जाता है। वह उत्तरी बंगाल के कूचबिहार जिले को अलग राज्य बनाने की मांग करते रहे हैं।

अनंत राय को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया तो इसी वजह से टीएमसी को बीजेपी पर निशाना साधने का मौका भी मिल गया। टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने अनंत महाराज की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम तो लंबे वक्त से कह रहे हैं कि बीजेपी उत्तरी बंगाल में अलगाववादी आंदोलन को बढ़ावा दे रही है और राज्य को बांटना चाहती है। वह राजबंशी समुदाय से हैं। पश्चिम बंगाल में इस समुदाय की अच्छी खासी संख्या है। यह राज्य में दूसरा सबसे बड़ा अनुसूचित जाति समुदाय है।

कूच बिहार को अलग राज्य बनाना मकसद
अनंत राय कहते हैं कि उनकी राजनीति का एक ही मकसद है ग्रेटर कूच बिहार को अलग राज्य बनाना। 2019 में वह कूच बिहार में हुई एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर दिखे थे। जब ममता बनर्जी ने 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की तो उसके बाद एक कार्यक्रम में मंच पर ममता बनर्जी के साथ भी अनंत राय दिखे थे। लेकिन ग्रेटर कूच बिहार के नाम पर टीएमसी से उनकी दूरी बढ़ गई। अनंत राय दावा करते हैं कि उनके 18 लाख से ज्यादा समर्थक हैं। वह जिस समुदाय से आते हैं उसका पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर प्रभाव माना जाता है।

राज्यसभा की छह सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तरी और दक्षिणी दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद और दार्जिलिंग में राजबंशी समुदाय की अच्छी खासी संख्या है। राज्यसभा के लिए उनका चयन इसी सियासी समीकरण को देखते हुए किया गया है। उनके प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 2021 में खास तौर पर उनसे मिलने के लिए गृह मंत्री अमित शाह आए थे। तब भी उनकी मांगों को लेकर विचार करने का भरोसा दिलाया गया था। राज्य में राज्यसभा की छह सीटों के लिए चुनाव 24 जुलाई को होने वाले हैं।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...