5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या चांद पर बस पाएंगी इंसानी बस्तियां? अपना चंद्रयान 3 जुटाएगा संभावनाओं...

क्या चांद पर बस पाएंगी इंसानी बस्तियां? अपना चंद्रयान 3 जुटाएगा संभावनाओं के सबूत

Published on

नई दिल्ली

चंद्रयान 3 मिशन चंद्रमा पर चंद्रयान 1 के खोजी अभियान को आगे बढ़ाएगा। इस प्रक्रिया में वह चांद पर इंसानों की बस्तियां बसाने के लिए जरूरी संसाधनों की तलाश करेगा। चंद्रमा हमारे पृथ्वी ग्रह का उपग्रह है। अंतरिक्ष विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने हमारे सहयोगी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया (ToI) को दिए इंटरव्यू में भारत के चंद्रयान मिशन पर विस्तार से बातचीत में ये बातें बताईं। मंत्री ने कहा, ‘चंद्रयान 1 अन्य सभी अंतरिक्ष मिशनों की तुलना में पूरी तरह से अलग था। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भारत ने 1960 के दशक की शुरुआत में अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी, तब अमेरिका पहले से ही चंद्रमा पर अपने अपोलो मानव मिशन में व्यस्त था। हालांकि अमेरिका दशकों पहले चंद्रमा पर उतर चुका था, लेकिन उसे अतीत में चंद्रमा पर पानी का कोई सबूत नहीं मिला था।’

उन्होंने कहा, ‘जब चंद्रयान 1 को (वर्ष 2009 में) चंद्रमा पर पानी के अणुओं का पहला ठोस सबूत मिला तो अंतरिक्ष अनुसंधान में एक नया अध्याय शुरू हो गया। नासा ने भी हमारे मून मिशन में रुचि दिखाई। इसलिए, चंद्रयान 3 गहराई से खोज करेगा और वहां से शोध जारी रखेगा जहां चंद्रयान 1 ने छोड़ा था और पानी के और अधिक सबूत खोजने की कोशिश करेगा जो भविष्य में चंद्रमा पर इंसानी बस्तियां बसाने की संभावना भी पैदा कर सकता है।

सिंह ने कहा, ‘हम दक्षिणी ध्रुव पर जा रहे हैं, जहां अब तक किसी अन्य देश ने प्रयास नहीं किया है। इसका कारण यह है कि हम अनछुए क्षेत्रों का पता लगाना चाहते हैं। हमें चंद्रमा पर काले (स्थायी रूप से छायांकित) गड्ढों की छवियां मिली हैं जो संकेत देती हैं कि इनमें पानी हो सकता है। इन निष्कर्षों के बाद प्रयोग करना आसान हो जाएगा जब हम वहां पहुंचेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर चंद्रयान 3 को पानी के और सबूत मिलते हैं तो यह बहुत सारे वैज्ञानिक अवसर खोल देगा क्योंकि पानी में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन होता है। यदि पानी से हाइड्रोजन का दोहन किया जा सकता है, तो यह (चांद पर) स्वच्छ ऊर्जा का एक समृद्ध स्रोत हो सकता है। ये उन संभावनाओं के संकेत हैं जो चंद्रमा पर रहने वाले मानव के लिए प्रासंगिक हो सकते हैं जिन्हें हम इस मिशन से तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।’

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में आयोजित जी20 युवा उद्यमी संघ के शिखर सम्मेलन में ‘स्पेस स्टार्टअप उद्यमों के जरिए संभावनाओं का पता लगाएं’ विषय पर बात करते हुए अंतरिक्ष की संभावनाओं की ज्यादा से ज्यादा तलाश परजोर दिया था। उन्होंने जी20 देशों के युवा वैज्ञानिकों और युवाओं से अंतरिक्ष उद्यमिता के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए साझे मिशन मोड में आकर्षक स्टार्टअप वेंचर्स के जरिए अंतरिक्ष की संभावनाओं का पता लगाने का आह्वान किया।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...