10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ में आवारा सांड ने ले ली 3 लोगों की जान, भीषण...

अलीगढ़ में आवारा सांड ने ले ली 3 लोगों की जान, भीषण सड़क हादसे में पुलिसकर्मी भी घायल

Published on

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद भी आवारा पशुओं को काबू में करने की योजना प्रभावी नहीं हो पा रही है। आवारा पशु अब लोगों की जान लेने लगे हैं। अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दो बाइक सवार सड़क पर आवारा सांड की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दो बाइक और सांड के बीच हुई इस टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा था। उसकी भी मौत की सूचना आ रही है। मामला लोधा थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव का बताया जा रहा है।

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र स्थित अपने घर से दो युवक सौरभ और डीलक्स निकले थे। सदरपुर गांव में अचानक उनके सामने सड़क पर सांड आ गई। सांड से उनकी टक्कर हो गई। इसी दौरान दूसरी तरफ आ रही बाइक भी नियंत्रण से बाहर हो गई और दुर्घटनाग्रस्त बाइक और सांड से टकरा गई। इस टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मी को लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार में गम और गुस्से का माहौल है। परिजनों में शोक की लहर है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
बाइक एक्सिडेंट की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। उसने मृतकों के शवों की पहचान की। इसके के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच आक्रोश दिखा। आवारा सांड पर काबू नहीं किए जाने का मामला उठाया गया। इस मामले में डीएसपी सुमन कनौजिया ने कहा कि आवारा सांड से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

होमगार्ड की भी हुई मौत
अलीगढ़ के लोधा के सदरपुर इलाके में बाइक एक्सिडेंट केस में तीसरी मौत की सूचना सामने आई है। सांड की टक्कर से घायल होमगार्ड की भी मौत हो गई। रविवार शाम को दो बाइक सवार की सांड से टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। घायल होमगार्ड की भी उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया। इस दुर्घटना में सांड की भी मौके पर मौत हो गई थी। मृतक होमगार्ड की तैनाती जिला अस्पताल में थी। वहीं पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...