10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यसीमा हैदर हो सकती है गिरफ्तार, UP ATS ने हिरासत में लिया......

सीमा हैदर हो सकती है गिरफ्तार, UP ATS ने हिरासत में लिया… पाक एजेंट होने के शक में चल रही है जांच

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (UP ATS) ने सीमा हैदर को अपने साथ ले गई है। यूपी एटीएस की टीम ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव पहुंची। उसने सीमा हैदर को बाहर निकलने के लिए कहा। इसके बाद अपने साथ लेकर चली गई। उसे हिरासत में लिया गया है। सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा से जुदा हो गई हैं। उनकी गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है। सीमा हैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन के शक में जांच चल रही है।

यूपी एटीएस, आईबी, नोएडा पुलिस समेत कई एजेंसियां इस एंगल पर जांच कर रही है। सीमा हैदर के फोन कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। पाकिस्तान से दुबई, फिर काठमांडू और वहां से ग्रेटर नोएडा आने के मसले की जांच में जुटी यूपी एटीएस की कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है। सीमा हैदर को यूपी एटीएस की ओर से अपने साथ ले जाए जाने के बाद सचिन के परिवार के लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं। अब एक बार फिर सीमा हैदर का मुद्दा गरमा गया है।

यूपी एटीएस की हिरासत में चल रही है पूछताछ
सीमा हैदर ने अपनी हिरासत में लेने के बाद सीमा हैदर से पूछताछ शुरू कर दी है। सीमा के परिजनों के पाकिस्तानी सेना से संबंधों के खुलासे के बाद मामला गरमा गया है। सीमा के चाचा के पाकिस्तानी आर्मी में सूबेदार होने का पता चला है। इसके अलावा सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सेना में है। ऐसे में सीमा हैदर का जुड़ाव कहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से तो नहीं है? इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने के लिए यूपी एटीएस की पूछताछ चल रही है। रबूपुरा स्थित सचिन के आवास पर यूपी एटीएस की टीम सादी वर्दी में पहुंची थी। उसे अपने साथ लेकर चली गई।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...