28 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी को उबारने वाली कंपनी अब क्यों पहुंची बाबा रामदेव के...

गौतम अडानी को उबारने वाली कंपनी अब क्यों पहुंची बाबा रामदेव के पास?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका की कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) ने मुसीबत के समय अडानी ग्रुप को सहारा दिया था। एनआरआई राजीव जैन की अगुवाई वाली इस कंपनी ने अब बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स में 2,400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ऑफर फॉर सेल में कंपनी ने पतंजलि में 5.96 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इसका फ्लोर प्राइस 1,000 रुपये प्रति शेयर रखा गया था लेकिन नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स को 1103.80 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अलॉटमेंट किया गया। इस हिसाब से जीक्यूजी पार्टनर्स की हिस्सेदारी की कीमत करीब 2,400 करोड़ रुपये बैठती है। पतंजलि फूड्स का शेयर आज बीएसई पर 2.43 फीसदी तेजी के साथ 1254.70 रुपये पर बंद हुआ।

ओएफएस के जरिए पतंजलि ने गुरुवार को करीब सात फीसदी हिस्सेदारी यानी 2.28 करोड़ शेयरों की बिक्री की। यह बिक्री नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स को की गई। नॉन-रिटेल कोटा दो गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ जबकि रिटेल पोर्शन को तीन गुना बोलियां मिलीं। पतंजलि में अब प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 80.82 फीसदी से घटकर 73.82 फीसदी रह गई है। इसके साथ ही कंपनी ने मिनिमम 75 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग की शर्त को पूरा कर लिया है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13 परसेंट की तेजी के साथ 264 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 18 परसेंट बढ़कर 7,873 करोड़ रुपये पहुंच गया था।

अडानी ग्रुप में निवेश
जीक्यूजी पार्टनर्स मार्च में उस समय सुर्खियों में आई थी जब उसने मुसीबत में घिरे अडानी ग्रुप में भारी निवेश किया था। 24 जनवरी को अमेरिकी की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इन्कार किया था लेकिन उसके शेयरों में भारी गिरावट आई थी। ऐसी स्थिति में जीक्यूजी ने अडानी ग्रुप की कंपनियों में दो अरब डॉलर का निवेश किया था। उसके बाद फिर उसने दो बार अडानी ग्रुप में निवेश किया।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...