28 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedचंद्रयान की रफ्तार से भाग रहे आईटी शेयर, जानिए कहां से मिला...

चंद्रयान की रफ्तार से भाग रहे आईटी शेयर, जानिए कहां से मिला बूस्टर

Published on

नई दिल्ली

आईटी शेयरों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। शुक्रवार को इन शेयरों ने तीन साल की सबसे बड़ी छलांग लगाई थी और आज भी इस मोमेंटम को जारी रखा। ये सब तब हुआ जबकि टीसीएस (TCS), एचसीएल टेक (HCL Tech) और विप्रो (Wipro) के जून तिमाही के नतीजों में ज्यादा कुछ नहीं था। तो फिर आईटी शेयरों में तेजी की क्या वजह है? पिछले एक हफ्ते में टेक महिंद्रा का शेयर 10 परसेंट जबकि इन्फोसिस, विप्रो और टीसीएस के शेयरों में आठ से नौ फीसदी तक तेजी आई है। यहां तक कि एचसीएल का शेयर भी चार फीसदी उछला है जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में आठ फीसदी से अधिक तेजी आई है।

हाल के महीनों में एफआईआई ने आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली की है। लेकिन माना जा रहा है कि घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने जमकर इन शेयरों को खरीदा है और इसी वजह से इन शेयरों में तेजी आई है। WealthMills Securities के क्रांति बाथिनी ने कहा कि अमेरिका और यूरोप में बैंकिंग संकट का आईटी कंपनियों के बीएफएसआई सेगमेंट पर कोई असर नहीं हुआ है। उनका मार्जिन हाई बना हुआ है। उनकी ऑर्डर बुक स्ट्रॉन्ग बनी हुई है। मंदी की आशंकाओं के बावजूद अमेरिका की इकॉनमी मजबूत बनी हुई है। कमाई के मोर्चे पर कंपनियों के लिए कोई निगेटिव न्यूज नहीं है। इसलिए आईटी शेयरों में तेजी दिख रही है।

क्या कहते हैं एनालिस्ट्स
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के पास 10.2 अरब डॉलर का स्ट्रॉन्ग ऑर्डर है। इसी तरह विप्रो की टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 1.2 अरब डॉलर है। हाल में डॉलर कमजोर हुआ है जिससे भारतीय आईटी कंपनियों को फायदा होगा। हालांकि एनालिस्ट्स का कहना है कि इंटरेस्ट रेट में तेजी और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं पॉजिटिव आउटलुक में दिक्कत हो सकती है। जेफरीज के अक्षत अग्रवाल ने कहा कि एचसीएल टेक की पहली तिमाही की परफॉरमेंस से साफ है कि आईटी कंपनियां सरप्राइज दे सकती हैं।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...