11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिक्या विपक्षी मोर्चे को लीड करेगी कांग्रेस? पटना के बाद बेंगलुरु वाली...

क्या विपक्षी मोर्चे को लीड करेगी कांग्रेस? पटना के बाद बेंगलुरु वाली मीटिंग से मिल रहे संकेत

Published on

नई दिल्‍ली

26 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता बेंगलुरु में हैं। ये सभी ‘महामंथन’ के लिए जुटे हैं। अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को केंद्र की सत्‍ता में आने से रोकना इनका मकसद है। विपक्ष की एकजुटता को लेकर कई सवाल हैं। एक सवाल यह भी है कि विपक्षी मोर्चे का नेतृत्‍व कौन करेगा। इसके लिए कई दावेदार हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल और जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार के नाम इनमें शामिल हैं। हालांकि, संकेतों से लगता है कि कांग्रेस ही इस गठबंधन की अगुआई करेगी। पटना में लालू प्रसाद यादव के बयान और पोस्‍टरों के बाद अब बेंगलुरु में लगे पोस्‍टर भी इस ओर इशारा करते हैं। बेंगलुरु में लगे तमाम पोस्‍टरों में कांग्रेस नेतृत्‍व सेंटर में है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को ठीक बीच में प्रमुखता से रखा गया है। इसके पहले लालू यादव ने राहुल गांधी के दूल्हा बनने की बात कर इस ओर इशारा भी किया था।

पहले हिमाचल प्रदेश फिर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। उसके नेता राहुल गांधी को खुलकर अगले प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश करने लगे हैं। यह और बात है क‍ि राहुल की सांसदी का मामला ही कोर्ट में फंसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले तक कांग्रेस बैकफुट पर थी। तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आप जैसे दल कांग्रेस की नेतृत्‍व क्षमता पर सवाल उठाने लगे थे। ममता बनर्जी तो खासतौर से कांग्रेस को निशाना बना रही थीं।

पटना की बैठक में लालू यादव ने द‍िए थे संकेत
अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों की यह दूसरी बैठक है। पटना में हुई पहली बैठक से ही इस बात के संकेत मिलने लगे थे कि विपक्षी दलों का नेतृत्‍व कांग्रेस करेगी। तब भरी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव ने एक बड़ी बात कह दी थी। वह राहुल गांधी से बोले थे कि आप दूल्‍हा बनिए, हम सब बाराती बन जाएंगे। लालू ने राहुल को शादी की सलाह देते हुए यह बात कही थी। लेकिन, उनकी बात में बड़ा इशारा छुपा था। ज्‍यादातर लोगों ने इस पकड़ लिया था। पटना की बैठक में लगे पोस्‍टरों में भी कांग्रेस को सेंटर में रखा गया था।

बेंगलुरु में लगे पोस्‍टरों में भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बिल्‍कुल बीच में रखा गया है। सेंटर में सोनिया गांधी हैं। उनके एक तरफ राहुल गांधी और दूसरी ओर मल्लिकार्जुन खरगे हैं। बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक में सोनिया गांधी की मौजूदगी भी दिखाती है कि कांग्रेस बैकसीट में नहीं रहने वाली है। वह विपक्षी मोर्चे को लीड करने के लिए तैयार है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल के कल के बयान से भी बहुत कुछ समझा जा सकता है। उन्‍होंने कहा था – हमें पूरा विश्वास है कि यह बैठक भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में ‘गेम चेंजर’ साबित होगी। हमें यह देख कर खुशी हो रही है कि जो अब तक ये कह रहे थे कि हम अकेले पूरे विपक्ष को आसानी से हरा देंगे, वे अब हमारी पटना बैठक के बाद खुद बैठकें शुरू कर रहे हैं। यही विपक्षी एकता की वास्तविक सफलता है

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...