11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeखेलपीएम मोदी और अमित शाह से मीराबाई चानू ने लगाई गुहार, मणिपुर...

पीएम मोदी और अमित शाह से मीराबाई चानू ने लगाई गुहार, मणिपुर हिंसा पर छलका दर्द

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में हिंसा पर अब भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। वहां अब भी दंगे हो रहे हैं। हर कोई इस बात से काफी ज्यादा परेशान है। दंगो का असर मणिपुर में हर चीज पर पड़ रहा है। मणिपुर एक ऐसा राज्य है जिसने भारत को कई एथलीट और खिलाड़ी दिए हैं। मणिपुर हिंसा पर अब ओलिंपिक मेडल विनर मीराबाई चानू ने पीएम मोदी और गृह मंत्री से खास अपील की है।

मीराबाई चानू ने पीएम मोदी और अमित शाह से लगाई गुहार
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफार्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए उसमें कहा, ‘मणिपुर में चल रही लड़ाई को तीन महीने होने वाले हैं। अभी तक शांति नहीं हो पा रही है। लड़ाई की वजह से काफी प्लेयर्स ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं और स्टूडेंट्स पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘बहुत सारे घर जल चुके हैं। मणिपुर में मेरा घर है, फिलहाल में अभी यूएसए में हूं। आने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स के लिए तैयारी कर रही हूं। मैं मणिपुर में नहीं हूं लेकिन फिर भी देखती हूं, सोचती हूं कि कब खत्म होगी यह लड़ाई। मैं अपील करना चाहूंगी हमारे प्राइम मिनिस्टर जी और होम मिनिस्टर जी को जो लड़ाई चल रही है उसे जल्दी से जल्दी ठीक करिए और मणिपुर की प्रजा को बचा ली जिए और मणिपुर में पहली जैसी शांति लाइए, धन्यवाद।’

मीराबाई चानू ने जीता है ओलिंपिक मेडल
मीराबाई चानू ने 2020 के ओलिंपिक में महिला की 49 किलोग्राम की कैटेगरी में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा वह वर्ल्ड चैंपियनशिप्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई मेडल जीत चुकी हैं। मीराबाई चानू को भारतीय सरकार की तरफ से पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं उन्हें 2018 में मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...