11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यसरहद पार से आई 'जूली', शादी करके पति को ले गई; अब...

सरहद पार से आई ‘जूली’, शादी करके पति को ले गई; अब भेज रही खौफनाक फोटो

Published on

मुरादाबाद ,

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पाकिस्तानी सीमा हैदर से मिलता जुलता एक मामला सामने आया है. पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की रहने वाली जूली फेसबुक पर प्यार के बाद मुरादाबाद में रहने वाले प्रेमी अजय के पास आई. युवती ने सनातन धर्म अपनाकर प्रेमी संग विवाह रचा लिया और फिर कुछ समय बाद स्वदेश लौट गई. इसके बाद जूली ने किसी बहाने से अजय को बांग्लादेश बुला लिया. अब तीन चार पहले जूली ने खून से लथपथ अजय का फोटो मुरादाबाद में रहने वाले परिजनों को भेजा है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

मुरादाबाद में एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है. इसमें फरियादी ने अपने बेटे को बांग्लादेश से वापस लाने के लिए मदद की मांग की है. उसका कहना कि करीब दो-तीन महीने पहले उसका बेटा अजय बांग्लादेश की रहने वाली जूली नाम की महिला से वॉट्सएप पर चैटिंग करता था.

इसके बाद बांग्लादेशी जूली 3 महीने पहले अपनी 11 साल की बेटी हलीमा को लेकर मुरादाबाद आती है और फिरर कुछ समय रहने के बाद मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेती है. यही नहीं, हिंदू रीति-रिवाजों से अजय से विवाह भी रचा लेती है.

युवक की मां सुनीता ने बताया, बांग्लादेशी महिला जूली अपना वीज़ा का समय बढ़वाने के बांग्लादेश जाने के लिए मुरादाबाद से निकली तो बेटा अजय भी उसके साथ चला गया. कुछ दिन बाद अजय ने कॉल कर बताया कि वह गलती से बॉर्डर क्रॉस कर बांग्लादेश में पहुंच गया है.

कॉल कर बताया हाल
फरियादी महिला सुनीता का कहना है कि उसके बेटे अजय का कुछ समय पहले कॉल आया था कि वह बांग्लादेश में है और 10-15 दिन में वापस आ आ जाएगा. लेकिन कुछ दिन बाद अजय को फोन दोबारा आता है और वह अपनी मां से पैसों की मांग करता है और फोन कट जाता है.

अजय के खून से लटपट फोटो आए
उसके बाद सुनीता के वॉट्सएप पर बेटे अजय के खून से लथपथ फोटो आते हैं. तस्वीरों को देख युवक की मां बुरी तरह घबरा गई है और अपने बेटे को वापस बुलाने के लिए मुरादाबाद एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगा रही है.

युवक की मां ने प्राथना पत्र में क्या लिखा?
”करीब तीन माह पहले मेरे पुत्र अजय का फोन के माध्यम से बांग्लादेश में रहने वाली जूली नामक महिला से बात हुई थी, जिसने अपना पता गाजीपुर थाना जयदेवपुर बताया था. जूली अपनी एक 11 वर्षीय पुत्री हलीमा को लेकर मुरादाबाद मेरे घर आ गई. जिनके पास पासपोर्ट और वीजा दोनों ही थे. यहां आकर अपना धर्म परिवर्तन करते हुए जूली ने मेरे पुत्र अजय सैनी से शादी कर ली. जूली के पासपोर्ट और वीजा की तारीख पूरी होने वाली थी, इसलिए उसने कहा कि मुझे बांग्लादेश बॉर्डर तक छोड़ आओ. मैं बाद में अपना पासपोर्ट और वीजा पुनः बनवाकर वापस आ जाऊंगी. मेरा बेटा उसे छोड़ने बांग्लादेश बॉर्डर तक चला गया था. जिसके बाद मेरे बेटे का कॉल आया और उसने बताया कि मैं गलती से जूली के साथ बॉर्डर पार गया हूं. अगले 10-15 दिन में वापस आ जाऊंगा. इस बात को करीब दो माह बीत चुके हैं. अब मेरे मोबाइल पर उसी नंबर से बेटे के लहूलुहान भेजे जा रहे हैं. जूली और उसके अन्य साथी मेरे पुत्र के साथ कोई अनहोनी न कर दे. मेरे पुत्र को दोबारा भारत लाने और उसकी सहायता करने की कृपा करें.”

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...