11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिविपक्ष का मेगा शो: सोनिया-ममता की दो साल बाद मुलाकात, दिखी खास...

विपक्ष का मेगा शो: सोनिया-ममता की दो साल बाद मुलाकात, दिखी खास केमिस्ट्री, जानिए क्या हुई बात

Published on

बेंगलुरु,

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में विपक्ष का महाजुटान चल रहा है. कांग्रेस ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में 26 दलों के नेता पहुंचे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी भी सोमवार को बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचीं. इस दौरान ममता बनर्जी ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की. दोनों ने एक दूसरे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और हालचाल जाना. इस दौरान राजनीतिक चर्चा भी हुई.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच करीब दो साल के बाद ये मुलाकात हुई. इससे पहले ममता जुलाई 2021 में सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिली थीं. दोनों नेताओं के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं. हालांकि, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी नेताओं के बीच बयानबाजी से दोनों के बीच कुछ मनमुटाव भी हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के उस बयान से नाराज थीं, जिसमें उन्होंने ममता को तानाशाह और टीएमसी कार्यकर्ताओं को गुंडा करार दिया था.

ममता-सोनिया में आधे घंटे तक हुई बातचीत
सूत्रों ने कहा कि ममता बनर्जी और सोनिया गांधी दोनों शाम करीब 6 बजे मीटिंग स्थल पर पहुंचीं. यहां दोनों के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाल जाना. ममता बनर्जी की हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई थी और सोनिया गांधी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं.

सूत्रों ने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक के दौरान ममता और सोनिया एक-दूसरे के बगल में बैठीं और उन तरीकों पर चर्चा की, जिनसे उनकी पार्टियां एक साथ काम कर सकती हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट रह सकती हैं. ममता बनर्जी डिनर में थोड़ा देर के लिए पहुंचीं. हालांकि, उन्होंने अपनी सर्जरी की वजह से कुछ भी नहीं खाया. ममता बनर्जी के जाने के बाद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन डिनर में शामिल हुए. बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए कांग्रेस और टीएमसी अहम भूमिका में हैं.

विपक्ष की बैठक में शामिल हुए 26 दलों के नेता
बेंगलुरु में कांग्रेस ने विपक्ष की दूसरे राउंड की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में 26 दलों के नेता जुटे हैं. सोमवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने सभी नेताओं के लिए डिनर रखा था. बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (ML), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (M), मनीथानेया मक्कल काची (MMK), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी पार्टियों के नेता शामिल हुए हैं.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...