28 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedTwitter ने मस्क को बना दिया कर्जदार! हर माह 1000 करोड़ का...

Twitter ने मस्क को बना दिया कर्जदार! हर माह 1000 करोड़ का घाटा, सारे जुगाड़ हो गए फेल

Published on

एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क लगातार ट्विटर में बदलाव कर रहे हैं। इन बदलावों से ट्विटर यूजर्स काफी परेशान हुए हैं। साथ ही ट्विटर को कमाई के मोर्चे पर भी तगड़ा नुकसान हो रहा है। ट्विटर ने ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया गया था, जिसमें ट्विटर चलाने के लिए हर माह करीब 800 रुपये लिए जाते हैं। साथ ही ट्विटर के खर्च को कम करने के लिए एलन मस्क की तरफ से बडे़ पैमाने पर छंटनी की गई। लेकिन ऐसा मालूम होता है कि एलन मस्क के सारे जुगाड़ फेल हो गए हैं। क्योंकि ट्विटर कमाई के मोर्चे पर लौटती नहीं दिख रही है। ट्विटर का खर्च बढ़ता जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ ट्विटर पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।

विज्ञापन से 50 फीसद घटी कमाई
एलन मस्क ने करीब 10 माह पहले ट्विटर खरीदा था। लेकिन अब खबर है कि ट्विटर की विज्ञापन से होने वाली कमाई में करीब 50 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। इस भारी बोझ की वजह से ट्विटर को भारी नुकसान हो रहा है। एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के लिए काफी पैसा उधार लिया था। ऐसे में एलन मस्क को साालना ट्विटर के ब्याज के तौर पर करीब 1.5 बिलियन डॉलर यानी 12 हजार करोड़ रुपये देने पड़ रहे हैं। मतलब हर माह औसतन 1 हजार करोड़ रुपये ब्याज देना होता है।

ट्विटर ला रही वीडियो फीचर
कमाई बढ़ाने के लिए एलन मस्क ने ट्विटर में कई जुगाड़ किए। ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ प्रीमियम कंटेंट के नाम पर यूजर्स से पैसे लिए गए। लेकिन शायद ट्विटर यूजर्स को बांधकर नहीं रख सके। यही वजह है कि ट्विटर को मिलने वाले विज्ञापन में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अब कंपनी ट्विटर में वीडियो फीचर लेकर आ रही है, जिससे बड़े पैमाने पर कमाई होने की संभावना है। ट्विटर की तरफ से जल्द ही वीडियो ऐप लाया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर्स स्मार्ट टीवी पर वीडियो कंटेंट देख पाएंगे।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...