9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश से बुरा हाल, जलभराव के बीच...

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश से बुरा हाल, जलभराव के बीच आज स्कूल बंद, हाई टाइड का भी अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून की बारिश आफत की तरह बरस रही है. उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र के कई जिलों में आज (बुधवार) सुबह-सुबह भारी बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग की मानें को 22 जुलाई (शनिवार) तक महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इसी को देखते हुए IMD ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

भारी बारिश के चलते पनवेल-बेलापुर हार्बर लाइन पर ट्रेन की सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं. वहीं, सेंट्रल रेलवे से ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों ने कहा कि इस रूट पर भी ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं. वहीं, पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि इस रूट पर ट्रेन की सेवाएं सामान्य हैं.

पुलिस स्टेशन में घुसा बारिश का पानी
भारी बारिश के कारण रायगढ़ के रसायनी पुलिस स्टेशन में बारिश का पानी घुस गया. पुलिस स्टेशन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे टेबल-चेयर सब बारिश के पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं.

इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो पालघर और रायगढ़ में आज (बुधवार) मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, ठाणे, मुंबई, रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सिंद्धुदुर्ग इलाके में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 20 जुलाई की बात करें तो पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट रहेगा.

वहीं, मुंबई और सिंद्धुदुर्ग में 20 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है. 21 जुलाई यानी शुक्रवार को रायगढ़ और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पालघर, ठाणे, मुंबई और सिंद्धुदुर्ग में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 22 जुलाई को पालघर, ठाणे, रत्नागिरी में येलो अलर्ट रहेगा. वहीं, रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट रहेगा.

हाई टाइड का अलर्ट
वहीं, तेज बारिश के बीच मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट है. स्थानीय नागरिक निकाय की मानें तो दोपहर करीब 1 बजकर 23 मिनट पर मुंबई के समुद्र में 4.23 मीटर ऊंची लहरें देखने को मिल सकती हैं.

स्कूलों में छुट्टी घोषित
भारी बारिश को देखते हुए चंदरपुर जिला कलेक्टर विनय गौड़ा ने पूरे जिले में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है. वहीं, रायगढ़ जिला कलेक्टर योगेश महासे ने भी भारी बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है. Live TV

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...