9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यना 'INDIA', ना NDA... अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती...

ना ‘INDIA’, ना NDA… अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती का ऐलान

Published on

नई दिल्ली/लखनऊ,

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब और हरियाणा में क्षेत्रिय दलों के साथ कुछ शर्तों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BSP अकेले ही मैदान में उतरेगी. इसके साथ ही मायावती ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव अपनी दम पर लड़ेगी.

मायावती ने आगे कहा कि एक तरफ सत्ता पक्ष फिर से अपनी सरकार बनाने की दलीले दे रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी गठबंधन के सहारे सत्ता में आने के सपने देख रही है. दोनों ही गठबंधन सरकार में आने के लिए अपने-अपने दावे ठोक रहे हैं. लेकिन जिन लोगों ने पहले जो वादे किये थे, वो खोखले साबित हुए.

अकेले मैदान में उतरेगी पार्टी
मायावती ने कहा कि क्षेत्रीय दलों को अगर साथ आना है तो उसके लिए शर्त यह है कि उनका एनडीए और बदले गए यूपीए से भी कोई संबंध नहीं होना चाहिए. बीएसपी को भी सत्ता पर आसीन होने का अवसर मिल सकता है. इन सब बातों को ध्यान में रखकर बसपा को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना जैसे राज्यों में अकेले चुनाव लड़कर दमखम दिखाना है.

खोखले साबित होते रहे हैं दावे
बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें लाने की बातें कर रही है, लेकिन उनकी बातों में भी कथनी और करनी का अंतर है. उनकी कथनी-करनी में कांग्रेस की तरह ही खास बदलाव नहीं आता है. सत्ता में रहने के दौरान इनके दावे भी खोखले ही साबित होते रहे है.

UCC से जुड़े नियमों पर करें विचार
इससे पहले मायवती ने समान नागरिक संहिता को लेकर भी अपना रुख स्प्षट किया था. बसपा प्रमुख ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता के विरोध में नहीं है. मगर संविधान इसे थोपने का समर्थन नहीं करता है. मायावती ने आगे कहा था कि बीजेपी को यूसीसी से जुड़े सभी आयामों पर विचार करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा था कि हमारी पार्टी यूसीसी लागू करने के खिलाफ नहीं है. यूसीसी लागू करने के बीजेपी मॉडल पर हमारी असहमति है.

कमजोर नहीं, मजबूत होगा देश
उन्होंने आगे कहा था कि ये बात भी सोचने वाली है कि अगर हर धर्म के मानने वाले एक समान कानून लागू होता है तो इससे देश कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत ही होगा. साथ ही लोगों में आपसी सद्भाव भी पैदा होगा. यह बात भी कहीं हद तक सही है. इसे ध्यान में रखते हुए ही भारतीय संविधान की धारा 14 में यूसीसी को बनाने का जिक्र किया गया है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...