7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यBJP विधायक के रिश्तेदार ने कार से सड़क पर बैठे शख्स को...

BJP विधायक के रिश्तेदार ने कार से सड़क पर बैठे शख्स को कुचला, वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली

कविनगर में आरओबी के पास मंगलवार देर रात भाजपा के एक विधायक के रिश्तेदार ने कार से सड़क पर बैठे एक व्यक्ति को कुचल दिया। यहीं नहीं एक्सिडेंट का शिकार हुआ व्यक्ति काफी दूर तक कार के साथ ही घिसटता चला गया। जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के पास कुछ युवक खड़े थे जिन्होंने इस पूरे हादसे को मोबाइल में रिकॉर्ड किया। बाद में में वीडियो वायरल हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया और कार चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार को भी कब्जे में ले लिया। कार पर विधायक लिखा हुआ था और आरोपी खुद को अनूपशहर के विधायक का रिश्तेदार बता रहा था।

पुलिस के अनुसार, देर रात को वायरल हुए विडियो में एक व्यक्ति सड़क पर बैठा नजर आ रहा था और एक कार उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। व्यक्ति कार के नीचे फंस गया था, लेकिन कार के आगे बढ़ने पर वह निकल गया। इसके बाद कार आगे जाकर रुक गई और चालक दरवाजा खोलकर बाहर निकला, जो नशे में लग रहा है। इस दौरान घटना स्थल के पास खड़े कुछ लोग चिल्ला भी रहे थे। कार पर भाजपा विधायक का स्टिकर लगा था।

कविनगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि जब तक घायल को हॉस्पिटल पहुंचाने का प्रयास किया जाता उसने दम तोड़ दिया। मरने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आरोपी कार चालक सौरभ शर्मा ने पूछताछ में खुद को बुलंदशहर जिले के अनूप शहर से भाजपा विधायक संजय शर्मा का रिश्तेदार बताया। सौरभ मूल रुप से दादरी का रहने वाला है और फिलहालन गाजियाबाद के महागुनपुरम में रहता है। वहीं विधायक संजय शर्मा ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि यदि कोई मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है तो उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने ऐसे किसी व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि भी नहीं बनाया है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...