10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeभोपालCM शिवराज की 12वीं में 75% अंक लाने वाले छात्रों को सौगात,...

CM शिवराज की 12वीं में 75% अंक लाने वाले छात्रों को सौगात, खाते में ट्रांसफर किए 25000 Rs

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एमपी बोर्ड से 75 प्रतिशत के साथ 12वीं पास स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात देते हुए खाते में 25000 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित “प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह” में स्टूडेंट्स के बैंक खातों में लैपटॉप की राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर उनके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह और स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम जानकारी अधिकारियों ने पहले ही दे दी थी
स्टूडेंट्स खाते में राशि ट्रांसफर की जानकारी अधिकारियों ने पहले दे दी थी। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र 2022-23 की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पहले प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए यह राशि दी जाएगी।

78641 स्टूडेंट्स के खातों में ट्रांसफर हुई राशि
लोक शिक्षण आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मण्डल की सत्र 2022-23 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में 78 हजार 641 विद्यार्थियों ने पहले प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किये हैं। ऐसे में इन सभी स्टूडेंट्स के खाते में राशि भेजी गई है। मुख्यमंत्री की तरफ से कुल 78 हज़ार 641 विद्यार्थियों के खातों में कुल 196 करोड़ 60 लाख 25 हजार रुपए की राशि एक क्लिक में भेजी गई है।

बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए थे स्टूडेंट्स
“प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह” के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल संभाग के अंतर्गत आने वाले विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ एवं भोपाल जिले के लगभग 10 हजार 359 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। प्रदेश के प्रत्येक जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एक-एक विद्यार्थी इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित हुए हैं। वहीं, अन्य जिलों में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा था।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...