7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिमणिपुर, मणिपुर, मणिपुर.. PM मोदी कहां हैं? जब राज्यसभा में चीख पड़े...

मणिपुर, मणिपुर, मणिपुर.. PM मोदी कहां हैं? जब राज्यसभा में चीख पड़े TMC सांसद ब्रायन

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा में आज मणिपुर वीडियो पर तुंरत चर्चा की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस और टीएमसी सांसद डैरेक ओ ब्रायन ने नियम 267 का हवाला देते हुए सभी बिजनेस को सस्पेंड करते हुए तुरंत बहस कराने की मांग की। इसपर सभापति ओपी धनखड़ ने नियम और प्रक्रिया का हवाला देने लगे। इसे सुन टीएमसी सांसद ब्रायन भड़क गए और चिल्लाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को मणिपुर वीडियो पर बोलना ही होगा। वह अब चुप नहीं रह सकते हैं।

पीएम मोदी को बोलना होगा, जब भड़के टीएमसी सांसद ब्रायन
टीएमसी के सांसद डैरेक ओ ब्रायन ने मणिपुर के मुद्दे पर तुरंत चर्चा कराने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा करने की जरूरत है। उन्होंने पेज नंबर 92 पर 267 नियम का हवाला देते हुए कहा कि इसके तहत किसी भी बिजनेस को सस्पेंड किया जा सकता है। इसका मतलब है कि सदन में कोई अन्य बिजनेस को नहीं किया जा सकता है। हम मणिपुर पर चर्चा करना चाहते हैं और पीएम को अपना मुंह खोलना होगा। कैसे कोई पीएम इस मुद्दे पर चुप रह सकता है।

सदन में चीखने लगे ब्रायन
ब्रायन ने चीखते हुए कहा कि सबसे पहले इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। कोई और रूल कहां से आ जाएगा। पीएम मोदी को अपना मुंह खोलना होगा। मणिपुर, मणिपुर, मणिपुर.. कैसे पीएम हैं वो। इसके बाद सदन में जोरदार शोर-शराबा होने लगा। धनखड़ ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा कराना चाहती है और वह सदन के नेता से इस मुद्दे पर बात करेगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

धनखड़ और खरगे में हुई नोकझोंक
इससे पहले सदन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और धनखड़ के बीच भी नोकझोंक हो गई। खरगे ने कहा कि आप हमेशा प्रकिया और नियमों की बात करते हैं। इसपर धनखड़ ने कहा कि क्या इसमें कुछ गलत है? तब खरगे ने कहा कि नहीं-नहीं, फिर धनखड़ बोल उठे तो आप सॉरी क्यों कह रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि सबको प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसपर खरगे बोल पड़े कि मैं प्रक्रिया का पालन करता हूं तभी अपनी अंगुली उठाई।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...