7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयमणिपुर में बेटियों का चीरहरण देख आगबबूला देश, 2 महीने तक क्‍यों...

मणिपुर में बेटियों का चीरहरण देख आगबबूला देश, 2 महीने तक क्‍यों चुप रही केंद्र और राज्‍य सरकार?

Published on

नई दिल्‍ली

मणिपुर हिंसा के बीच अचानक महिलाओं का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यह शर्मसार कर देने वाला है। गैंगरेप के बाद महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाया गया। यह घटना 4 मई की बताई जा रही है। इसने हड़कंप मचा दिया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी आ गई है। वह बोले हैं कि उनका हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है। यह घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि दो महीने तक क्‍यों केंद्र और राज्‍य सरकार चुप रहीं? वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि यह घटना दिन-दहाड़े घटी है। महिलाओं का चीरहरण कर घुमा रहे लोग बड़ी संख्‍या में हैं। दोनों महिलाएं रहम के लिए भीख मांग रही हैं। पीड़ित महिलाएं कुकी जनजाति की हैं। मामले में शासन पर सीधे सवाल उठता है। भला कैसे हो सकता है कि किसी को इस पूरी घटना की कानोंकान भनक न पड़ी हो।

महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्‍सा है। इसे लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि ऐसी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह मानवाधिकारों और संविधान का सबसे बड़ा उल्लंघन है। इस मामले में उन्‍होंने सॉलिसिटर जनरल और अटॉर्नी जनरल को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। मणिपुर मामले में कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इस घटना पर कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है।

हृदय क्रोध से भरा हुआ: पीएम मोदी
संसद के मॉनसून सत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मणिपुर की घटना पर दुख जताया। वह बोले कि माताओं-बहनों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। यह भी कहा कि उनका हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है। यह घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है।

विपक्ष भी इसे लेकर हमलावर हो गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री मोदी की ‘चुप्पी’ को देश कभी माफ नहीं करेगा। मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के कई सांसदों ने मणिपुर के विषय को लेकर संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन के नोटिस दिए हैं।

क्‍योंं दो महीने तक चुप बैठी रही सरकार?
यहां बात सिर्फ आरोप-प्रत्‍यारोपों की नहीं है। सवाल सिस्‍टम के बड़े फेलियर का है। क्‍या सिर्फ वीडियो वायरल होने के बाद सरकार के संज्ञान में कोई घटना आएगी? उसका तंत्र क्‍या कर रहा है? क्‍यों दो महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई? क्‍या लोगों की निशानदेही नहीं की जा सकती थी? ऐसे कई बड़े सवाल हैं।

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर फोरम (आईटीएलएफ) का आरोप है कि गैंगरेप के बाद महिलाओं को नग्न घुमाया गया। यह घटना 4 मई की है। गैंगरेप की घटना राजधानी इंफाल से 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी इलाके में हुई। वीडियो में दिखता है कि लोग महिलाओं से बदसलूकी कर रहे हैं। महिलाएं गिड़गिड़ा रही हैं। पेनोम गांव के मुखिया थांगबोई वेईफेई की शिकायत पर साइकुल पुलिस स्टेशन में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...