10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालपंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने चक्कर खाकर गिरा युवक, बागेश्वर सरकार...

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने चक्कर खाकर गिरा युवक, बागेश्वर सरकार ने भभूति दी फिर भी नहीं बची जान

Published on

छतरपुर

बागेश्वर धाम में एक और युवक की मौत हो गई है। मृतक गोरखपुर का रहने वाला था और गुजरात में परिवार के साथ रहकर फर्नीचर का काम करता था। कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी, साली और बेटे के साथ बागेश्वर धाम आया था। यहां उसे चक्कर आया और धाम में बाबा के सामने ही गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम विजय कश्यप है।

मृतक की साली मनीषा ने बताया कि जीजा मेरी बहन और हम सब को लेकर बागेश्वर धाम आए थे। मनीषा ने बताया कि उसके जीजा विजय कश्यप को झटके आते थे। हम इस उम्मीद से धाम आए थे कि यहां पर वह ठीक हो जाएंगे। वहीं, मृतक की साली के साथ मौजूद एक शख्स खुद का धाम का सेवादार बता रहा था। उसने बताया कि विजय को अचानक चक्कर आया और वह गिर गया। हम सब उसे बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास लेकर गए। कुछ देर तक उनकी सांसें चल रही थी फिर उन्होंने बोलना बंद कर दिया।

बागेश्वर बाबा ने दी भभूति फिर भी नहीं बची जान
मृतक की साली मनीषा और सेवादार ने बताया कि विजय को धीरेंद्र महाराज के सामने ही चक्कर आ गया था। इसके बाद बाबा ने उसे भभूति दी। कुछ देर सेवा भी की लेकिन कुछ देर बाद विजय की सांसें चलनी बंद हो गईं। उसे बागेश्वर धाम की एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

धाम की एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल
मृतक विजय कश्यप को धाम की एक एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। उनके साथ धाम का एक व्यक्ति भी जिला अस्पताल आया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों को जैसे ही पता चला कि धाम से कोई मरीज आया है। डॉक्टर ने तुरंत उसे बाहर आकर देखा, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक को वापस गुजरात ले गए परिजन
जिला अस्पताल के डॉक्टर ने जैसे ही विजय को मृत घोषित किया। परिवार के लोग रोने लगे। कुछ देर जिला अस्पताल में रुकने के बाद परिजन उसे वापस गुजरात ले गए।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...