10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeभोपालMP: 'आलू की सब्जी' पर भिड़े छात्र और प्रिंसिपल, जमकर हुई हाथापाई

MP: ‘आलू की सब्जी’ पर भिड़े छात्र और प्रिंसिपल, जमकर हुई हाथापाई

Published on

मुरैना,

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में आलू की सब्जी को लेकर आईटीआई छात्रावास के छात्र और प्राचार्य आपस में भिड़ गए. इनके बीच हाथापाई तक हो गई. घटना की शिकायत छात्रों ने कलेक्टर से की. जिसके बाद तहसीलदार ने मौके पर जाकर मामले को सुलझाया. इस मामले में एक जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है.

दरअसल, पूरा मामला मुरैना में नेशनल हाईवे 44 के पास जड़ेरुआ इलाके में स्थित आईटीआई छात्रावास का है. आईटीआई छात्रावास का छात्र मोहकम अपने अन्य साथी छात्रों के साथ मिलकर छात्रावास के प्राचार्य जीएस सोलंकी के पास पहुंचा था. यहां मोहकम समेत अन्य छात्रों ने प्रिंसिपल से इस बात की शिकायत की कि उन्हें खाने में सिर्फ आलू की सब्जी ही मिल रही है. मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं मिल रहा है.

प्रिंसिपल ने खींचा छात्र का हाथ
इससे संबंधित आवेदन भी छात्रों ने प्रिंसिपल को दिया, लेकिन प्रिंसिपल ने आवेदन हवा में फेंक दिया. इस बात से प्रिंसिपल और छात्रों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद प्रिंसिपल ने छात्र मोहकम का हाथ पकड़ कर उसे खींच लिया और फिर उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई. मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने जैसे-तैसे दोनों को अलग किया. इस मामले में छात्रों ने मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना से शिकायत की, जिसके बाद तहसीलदार कुलदीप दुबे छात्रावास पहुंचे और यहां उन्होंने समस्या को सुलझाया.

अधिकारियों का यह है कहना
इस बारे में तहसीलदार कुलदीप दुबे ने आजतक को बताया कि छात्रावास में खाने के मेन्यू को लेकर खाना नहीं बनने की शिकायत हुई थी. मौके पर जाकर मेन्यू के हिसाब से खाना बनाने के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही छात्रावास में गंदगी की समस्या थी तो साफ सफाई के निर्देश भी दिए हैं.इस मामले में एडीएम नरोत्तम भार्गव ने आजतक को बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है टीम अपनी जांच रिपोर्ट जैसे ही देगी उस रिपोर्ट के हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...