10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालनागदा की जनता से मुख्यमंत्री श्री चौहान को मिला अपार स्नेह

नागदा की जनता से मुख्यमंत्री श्री चौहान को मिला अपार स्नेह

Published on

– रोड शो में मुख्यमंत्री का जगह-जगह किया गया अभूतपूर्व स्वागत

भोपाल :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को उज्जैन जिले के नागदा प्रवास के दौरान रोड शो किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान को जनता से अपार स्नेह मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर मुख्यमंत्री का पुष्प-वर्षा से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोनों हाथों से जनता का अभिवादन किया और अपनी ओर से भी पुष्प-वर्षा कर जनता का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोड शो के दौरान शासकीय स्कूल को दान देने वाली पांचाल समाज की श्रीमती कमला देवी को आश्वस्त किया कि शासकीय स्कूल का नाम कमला देवी के नाम पर रखा जाएगा, जिससे समाज के अन्य लोग भी प्रेरणा ले सकें। नागदा में रोड शो के दौरान अपार जन समुदाय सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर “लाड़ली लक्ष्मी के मामा” और “लाड़ली बहनों के भाई” के नारे लगा रहा था। रोड शो में जनता में भारी उत्साह देखा गया। सभी नागरिक मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिये आतुर थे।

शहर में 200 से अधिक संस्थाओं ने रोड शो के मार्ग पर स्वागत मंच और स्वागत द्वार लगाये गये थे। इन मंचों पर मुख्यमंत्री का स्वागत फूल वर्षा से कर रहे थे। मुख्यमंत्री भी नागरिकों का अभिवादन करते हुए रोड शो में चल रहे थे। मुख्यमंत्री का रोड शो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सभा स्थल तक पहुँचा।

रोड शो में वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह शेखावत और अन्य जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में जन-समुदाय शामिल हुआ।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...