6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतितुरंत हिंसा रोकिए, मुद्दा सिर्फ शर्म की बात का नहीं...मणिपुर पर पीएम...

तुरंत हिंसा रोकिए, मुद्दा सिर्फ शर्म की बात का नहीं…मणिपुर पर पीएम के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों का केंद्र सरकार पर हमला तेज हो गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान के बाद सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री दिए बयान पर कहा कि मुद्दा यह नहीं कि यह देश के लिए शर्म की बात है। मुद्दा है मणिपुर की महिलाओं को हुए अथाह दर्द का। वहीं इस मामले में संसद के दोनों सदनों को दिन भर के लिए स्थगित किए जाने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला। सरकार संसद के अंदर पीएम के बयान और मणिपुर हिंसा पर तत्काल चर्चा की विपक्ष की मांग पर सहमत नहीं हुई।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए सरकार निशाना साधा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा कि तुरंत हिंसा रोकिए। मणिपुर का वीडियो सामने आने के बाद कई अधिकांश विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा संसद के मॉनसून सत्र का पहला दिन बर्बाद हो गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि संसद के बाहर पीएम के बयान के बाद मोदी सरकार 3 मई के बाद की मणिपुर की स्थिति पर तत्काल चर्चा की I.N.D.I.A की मांग पर सहमत नहीं हुई।

इससे पहले दिन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक ट्वीट में कहा मणिपुर जल रहा है। महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म किया जा रहा है, उन्हें नग्न कर घुमाया जा रहा है, परेड कराई जा रही है और भयानक हिंसा हो रही है। लेकिन प्रधानमंत्री इस पर इतने समय तक शांत और मौन रहे। उन्‍होंने आगे कहा आज इतने आक्रोश के बाद उन्होंने संसद के बाहर एक बयान दिया।

पीएम मोदी ने मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने का जो भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आज मेरा दिल दर्द और गुस्से से भर गया है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है, किसी भी सभ्य समाज के लिए यह बहुत शर्मनाक घटना है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...