6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकोई कुकी इंफाल गया तो 100 % मारा जाएगा... 11 साल की...

कोई कुकी इंफाल गया तो 100 % मारा जाएगा… 11 साल की क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट ने बताए मणिपुर में कैसे हैं हालात

Published on

इंफाल

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की घटना ने अंदर से हिलाकर रख दिया है। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र को घेर रहा है। सीएम एन बीरेन सिंह से इस्तीफे की मांग की जा रही है। वीडियो में दिख रहे अब तक 4 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। इस बीच मणिपुर की 11 साल की क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने राज्य के मौजूदा हालात बयां करते हुए सवाल किए हैं।

लिसिप्रिया कंगुजम ने ट्वीट कर लिखा, ‘प्रिय नरेंद्र मोदी जी, अगर अभी कोई कुकी (समुदाय) इंफाल जाता है तो मुझे 100 फीसदी यकीन है कि उसे मेतेई द्वारा मार दिया जाएगा। अगर कोई मेतेई चुराचांदपुर या कांगपोकपी की यात्रा करता है तो 100 फीसदी सुनिश्चित है कि कुकी द्वारा हत्या कर दी जाएगी। यह मणिपुर की मौजूदा स्थिति है। यहां की कड़वी सच्चाई है। मणिपुर में यह स्थिति किसने पैदा की?’

कौन हैं लिसिप्रिया कंगुजम
11 साल की लिसिप्रिया कंगुजम पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। उन्हें देश की सबसे छोटी क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट कहा जाता है। वह मणिपुर की रहने वाली हैं और पर्यावरण के मुद्दे को लेकर सक्रिय रहती हैं। साल 2019 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह चाइल्ड मूवमेंट (स्कूल ऑफ नेचर ऐंड ह्यूमेनिटीज) की फाउंडर भी हैं।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...