6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीति'मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, लेकिन विपक्ष गंभीर नहीं',...

‘मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, लेकिन विपक्ष गंभीर नहीं’, बोले राजनाथ

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में शुक्रवार को मणिपुर हिंसा पर चर्चा को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मणिपुर की घटना निश्चित तौर पर बेहद गंभीर है और स्थिति को समझते हुए खुद पीएम ने कहा है कि मणिपुर में जो हुआ उसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है. पीएम ने कहा है कि घटना पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. हम मणिपुर पर संसद में चर्चा चाहते हैं. मैंने यह सर्वदलीय बैठक में कहा था. मैं इसे संसद में दोहराता हूं कि हम मणिपुर पर सदन में चर्चा चाहते हैं, लेकिन मैं देख रहा हूं कि कुछ राजनीतिक दल हैं, जो अनावश्यक रूप से यहां ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं ताकि मणिपुर पर चर्चा ही न हो सके. मैं स्पष्ट रूप से आरोप लगा रहा हूं कि यह विपक्ष मणिपुर पर उतना गंभीर नहीं है, जितना उन्हें होना चाहिए… फिलहाल हंगामा के कारण सदन साढ़े चार मिनट ही चल सकी. इसके बाद कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने भी विपक्षी दलों से कहा कि चर्चा होने दीजिए. समाधान चर्चा से निकलेगा. नारेबाजी से कुछ नहीं होगा. सरकार चाहती है कि चर्चा हो, लेकिन आप चर्चा नहीं होने दे रहे हैं. वहीं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष लगातार अपना स्टैंड बदल रहा है.

चर्चा के लिए संजय सिंह का नोटिस अस्वीकार
उधर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर यौन हिंसा पर चर्चा के लिए उनके नोटिस को अस्वीकार कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह तानाशाही की पराकाष्ठा है. मणिपुर में हिंसा होगी, लोग मारे जाएंगे, महिलाओं की निर्वस्त्र परेड होगी, रेप होगा, लेकिन देश के सर्वोच्च सदन में बोलने की इजाजत नहीं होगी. मुझे अभी सुबह-सुबह यह पत्र मिला कि मणिपुर पर मेरा नोटिस अस्वीकार हो गया. मोदी जी आपकी तानाशाही का भी अंत होगा.

सीएम ने माना, मणिपुर में सैकड़ों केस हो रहे: प्रियंका
एनसीपी (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया- मणिपुर के सीएम ने ये ऑन रिकॉर्ड कहा है कि ऐसे सैकड़ों मामले दर्ज किए गए हैं, इसलिए इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, अगर वीडियो लीक हो जाते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को हटा दें और भारतीय कानूनों का पालन करें, जबकि ऐसे सैकड़ों मामलों से राज्य अराजक हो सकताी है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...