5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यममता बनर्जी के घर चाकू-असलहा लेकर घुस रहा युवक गिरफ्तार, गाड़ी पर...

ममता बनर्जी के घर चाकू-असलहा लेकर घुस रहा युवक गिरफ्तार, गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर, कई एजेंसियों के ID कार्ड बरामद

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में फिर सेंधमारी की कोशिश हुई है. कोलकाला पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जो सीएम आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था. इस युवक की तलाशी ली गई तो चाकू और असलहा बरामद हुआ है. युवक का नाम नूर आलम है. पुलिस ने बताया कि इस युवक को सीएम के आवास के पास रोका गया है. आरोपी आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था.

आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक असलहा, चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा विभिन्न एजेंसियों के आईडी कार्ड मिले हैं. आरोपी की कार में पुलिस का स्टीकर लगा था. इसी में सवार होकर वह सीएम आवास तक आया था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक क्यों सीएम आवास में घुसना चाह रहा था, इसके बारे में पता किया जा रहा है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी के मंसूबे के बारे में पता करेंगे. वह इससे पहले सीएम आवास और इलाके की रेकी तो नहीं कर रहा था, इस बारे में जानकारी की जा रही है. युवक के बारे में पूरी जानकारी के लिए एजेंसियों को लगाया गया है. हालांकि, अभी सीएम दफ्तर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. राज्य की पुलिस की तरफ से भी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

सालभर पहले भी ममता के सरकारी आवास में सेंधमारी की कोशिश हुई थी. कोलकाता के कालीघाट स्थित सीएम के आवास में 3 जुलाई 2022 की रात करीब एक बजे संदिग्ध व्यक्ति घुस आया था. हालांकि उसे देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर कालीघाट पुलिस के हवाले कर दिया था. सीएम की सुरक्षा में लापरवाही को गंभीरता से लिया गया था.

2021 में ममता ने हमले का लगाया था आरोप
बताते चलें कि साल 2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गईं थीं. उनके पैर में चोट आई थी. उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ममता का आरोप था कि उन पर कुछ लोगों ने हमला किया, उन्हें कार में धक्का दिया और फिर जबरन दरवाजा बंद करने की कोशिश की. यह घटना जिस दुकान के सामने हुई, उसके मालिक निमाई मैती ने दावा किया था कि भीड़ ममता बनर्जी की ओर बढ़ी थी. जैसे-जैसे लोग आगे बढ़े, ममता बनर्जी का पैर कार के दरवाजे से टकरा गया और वह चोटिल हो गईं.

बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हुए हैं. राज्य में बड़े स्तर पर हिंसा हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत हुई है. हालांकि, पंचायत चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत हासिल की है.

ममता बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा
गौरतलब है कि ममता बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिली है. उनके साथ 18 गाड़ियों का काफिला रहता है. एक एडवांस पायलट कार रहती है. प्रधान सुरक्षाकर्मी की गाड़ी रहती है, फिर 3 एस्कॉर्ट कार, इंटरसेप्शन की दो गाड़ियां, फिर महिला पुलिस (लेडी कॉन्टिंजेंट) और एम्बुलेंस होती है. बाद में तीन और सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियां होती हैं. टेल कार और स्पेयर इंटरसेप्शन कार भी सुरक्षा घेरे में रहती है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...