11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपाल'मालिकों को पड़ेंगे 5 जूते और जुर्माना लगेगा 500 रुपए' सरपंच ने...

‘मालिकों को पड़ेंगे 5 जूते और जुर्माना लगेगा 500 रुपए’ सरपंच ने जारी किया तुगलकी फरमान

Published on

शहडोल

एमपी को ऐसे ही अजब-गजब नहीं कहा जाता, यहां पर अजब-गजब घटनाएं हो जाती हैं। शहडोल जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक गांव के सरपंच और सचिव ने गांव में मुनादी पिटवाई है। कहा गया है कि अगर गांव में किसी के जानवर खुले में घूमते हुए दिखे तो उसके मालिक को 5 जूते मारे जाएंगे और 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। मामला जिले के जयसिंहनगर जनपद के ग्राम पंचायत नगनौडी का है। गांव के सरपंच व सचिव के इस तुगलकी फरमान का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है। सरपंच-सचिव ने कहा कि यदि गांव के लोगों ने अपने जानवरों को खुले में छोड़ा तो उस घर के मालिक को 5 पनही ( 5 जूते मारकर ) जुर्माना लगाया जाएगा।

गांव के सरपंच व सचिव ने गांव में इसके लिए डुग्गी पिटवा दी है। इस बेतुके फरमान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मुनादी होने के बाद गांव के सभी लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस मुनादी के बाद गांव वालों ने जयसिंहनगर एसडीएम को व्हाट्सएप और फोन के जरिए इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
गांव के निवासी बृज किशोर तिवारी का कहना है कि इस तरह की बात कहने से गांव की बेज्जती हुई है। हम सरपंच के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। वहीं, गांव के एक और ग्रामीण रामरतन बैगा का कहना है कि गांव में कई सरपंच आए और गए लेकिन इस तरह का व्यवहार कभी नहीं किया गया। मवेशियों को बांधकर रखो नहीं तो जूते पड़ेंगे। हम सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
वहीं इस पूरे मामले में जयसिंह नगर एसडीएम भागीरथी लहरे का कहना कि उन्हें सोसल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली है। हालांकि ये जानकारी मुझे ग्रामीणों के जरिए ही मिली है। लेकिन इस तरह का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। अगर मेरे पास ग्रामीण इस तरह की शिकायत लेकर आते हैं तो मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला सामने आने के बाद हम कार्रवाई करेंगे।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...