भोपाल
अब मयूर सोनी को जहां पढ़ाई में लैपटॉप से आसानी होगी वहां वे इस सुविधा का उपयोग कर डॉक्टर बनने के अपने – सपने को साकार कर पाएंगे। लैपटॉप की राशि वितरण कार्यक्रम में आए भोपाल सुभाष स्कूल के छात्र श्री मयूर सोनी ने बताया कि अब पढ़ाई के लिए लैपटॉप उपलब्ध हो जाएगा जिससे मैं इंटरनेट का प्रयोग कर पढ़ाई को और बेहतर कर सकूंगा मेरा सपना है कि मैं डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करूंगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें यह राशि सौंपी – सोनी ने मामा शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद भी किया है।
मयूर सोनी बताते है कि मेरे निवास क्षेत्र के आसपास ऐसा लगता है कि डॉक्टर की बहुत जरूरत है छोटे गरीब तबके के लोग डॉक्टर तक पहुंच नहीं पाते। अस्पताल तक जाने के लिए घर में कोई नही है। दूर होने के कारण उनको दवाई लाने और अस्पताल जाने में भी समस्या है। डॉक्टर बनने के बाद मैं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों की सेवा करना चाहता हूं उनको दवाई और अन्य सुविधाएं प्रदान करना चाहता हूं मुख्यमंत्री का धन्यवाद जिन्होंने 12वीं में पास होने के बाद हम जैसे गरीब विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया है।
