5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने 500वें मैच में ठोका शतक, टेस्ट में साढ़े 4...

विराट कोहली ने 500वें मैच में ठोका शतक, टेस्ट में साढ़े 4 साल का इंतजार हुआ खत्म

Published on

पोर्ट ऑफ स्पेन,

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है. कोहली ने मुकाबले के दूसरे दिन (21 जुलाई) शैनन गेब्रियल की गेंद को चौके के लिए भेजकर अपनी सेंचुरी पूरी की. कोहली ने 10 चौके की मदद से 180 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. कोहली के टेस्ट करियर का यह 29वां शतक रहा. इस शतक के साथ ही विराट कोहली के इंटरनेशनल शतकों की संख्या अब 76 तक पहुंच गई है.

विराट कोहली ने काफी अरसे बाद विदेशी जमीन पर कोई टेस्ट शतक लगाया है. इससे पहले उन्होंने विदेशी धरती पर अपना आखिरी टेस्ट शतक 16 दिसंबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में पूरा किया था. अब 1677 दिन और 31 पारियों के बाद उन्होंने विदेशी धरती पर टेस्ट शतक लगाया है. कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ ये तीसरा टेस्ट शतक रहा. इससे पहले उन्होंने नार्थसाउंड (200) और राजकोट टेस्ट (139) में शतकीय पारी खेली थी.

कोहली अब टेस्ट शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है. विराट कोहली का इस साल टेस्ट क्रिकेट में यह दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने मार्च के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में 186 रनों की पारी खेली थी. फैब-4 बल्लेबाजों में कोहली से ज्यादा टेस्ट शतक स्टीव स्मिथ (32) और जो रूट (28) के नाम है. वहीं केन विलियमसन (28) को उन्होंने अब टेस्ट शतकों के मामले में पछाड़ दिया है.

500वें मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
विराट कोहली के करियर का यह 500वां इंटरनेशनल मुकाबला है, जिसे उन्होंने शानदार पारी खेलकर यादगार बना दिया है. कोहली ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने 500वें इंटरनेशनल मुकाबले में शतकीय पारी खेली है. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज अपने 500वें मुकाबले 50 रन भी नहीं बना पाया था. इससे पहले 500वें मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था, जिन्होंने 48 रनों की पारी खेली थी.

विराट कोहली इस शानदार पारी के दौरान जैक्स कैलिस को पछाड़कर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर आ गए. विराट ने इस पारी के दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए. विराट के अलावा भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा ही ऐसा कर पाए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक शतक (इंटरनेशनल मैच)
13 – सुनील गावस्कर
12 – जैक्स कैलिस
12 – विराट कोहली
11 – एबी डिविलियर्स

टेस्ट में नंबर 4 पर सर्वाधिक शतक
44- सचिन तेंदुलकर (भारत)
35- जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका)
30- महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
25- विराट कोहली (भारत)
24- ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...