5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकानपुर में 9 साल के बच्चे ने टाई से फांसी लगाकर किया...

कानपुर में 9 साल के बच्चे ने टाई से फांसी लगाकर किया सुसाइड, मां ने साइकिल के लिए डांटा था

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसी घटना सामने आई है, जो हम सबको सोचने पर मजबूर करती है. क्या कोई मासूम तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा मां की डांट से इतना नाराज हो सकता है कि वो अपनी जिंदगी ही खत्म कर डाले? आखिर बच्चों को लेकर किस तरह की पैरेंटिंग होनी चाहिए? इन सवालों के जवाब क्या होंगे? दरअसल, कानपुर में एक 9 साल के बच्चे ने अपनी स्कूल ड्रेस में लगी टाई से फांसी लगा ली.बच्चे को उसकी मां और भाई ने खाने नहीं खाने और साइकिल चलाने को लेकर डांट दिया था. इसी बात से नाराज होकर बच्चे ने खौफनाक कदम उठा लिया.

जानकारी के अनुसार, कानपुर के नरवल इलाके में रहने वाले सुशील कुमार का 9 साल का बेटा कक्षा 3 में पढ़ता था. वह स्कूल से जब दोपहर में लौटकर आया तो मां ने खाना दिया. इस दौरान उसका भाई भोजन करने लगा, लेकिन बच्चे ने खाना नहीं खाया. उसे साइकिल चलाने का शौक था तो वह साइकिल लेकर बाहर निकल गया. इस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया. मां के डांटे से नाराज होकर बच्चा घर के अंदर आ गया. उसके बड़े भाई ने भी उसे डांट दिया.

मां और भाई की डांट को बच्चे ने समझ लिया अपमान?
मां और भाई की डांट को मासूम बच्चा अपना अपमान समझ बैठा. उसने खाना नहीं खाया. इसके बाद रात में घर के टॉयलेट में जाकर अपनी स्कूल की ड्रेस टाई निकालकर फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने जब देखा तो हाहाकार मच गया. बच्चे को परिजनों ने डॉक्टरों को दिखाया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कानपुर की ये खबर हम सबको डराती है. लोग बच्चों को गलतियों के लिए अक्सर डांटते हैं, नाराज होते हैं, उन्हें समझाते हैं, प्यार करते हैं, लेकिन छोटी सी उम्र में क्या कोई बच्चा इतना नाराज हो सकता है? यह सोच उसमें कहां से आ गई?

घटना को लेकर एडीसीपी ने क्या कहा?
इस मामले में एडीसीपी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि बच्चे ने स्कूल की टाई से फांसी लगाई थी. उसकी मां ने साइकिल चलाने को लेकर नाराजगी दिखाई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम कराया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...